लाइव न्यूज़ :

मारूती अर्टिगा खरीदने का सही समय, ओल्ड वेरियंट पर मिल रहा 1.1 लाख तक का डिस्काउंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2019 16:39 IST

मल्टी पर्पज व्हीकल कैटेगरी में अर्टिगा लंबे समय से अपनी जगह बनाए हुए है...

Open in App

मारूति सुजुकी अपनी फेमस कारों में से एक अर्टिगा पर 1.1 लाख तक की छूट दे रही है। यह ऑफर अर्टिगा के ओल्ड वेरिएंट पर दिया जा रहा है। 2012 में लॉन्च की गई इस कार पर मिलने वाली छूट सिर्फ उन्हीं डीलरशिप्स पर मिल रही है जहां इस मॉडल की कार अभी तक बिकी नही हैं। अर्टिगा के डीजल मॉडल पर 1.1 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है वहीं 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन मॉडल पर 53,000 तक की छूट दी जा रही है। अर्टिगा के सीएनजी मॉडल पर 28,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।   अप्रैल 2012 में लॉन्च किए जाने के बाद अक्टूबर 2015 में अर्टिगा को मिड-साइकल अपडेट दिया गया था। लॉन्चिंग के बाद से अभी तक अर्टिगा की करीब 4.2 लाख कारें बेची गई हैं। फिलहाल में अर्टिगा 1.4-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। लॉन्चिंग के कुछ समय बाद ही इस कार के पेट्रोल वर्जन को 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी पेश किया गया। 

मल्टी पर्पज व्हीकल कैटेगरी में अर्टिगा काफी पसंद की जाने वाली कार है। इस सेगमेंट में रेनॉ लॉजी और हाल ही में लॉन्च की गई महिंद्रा मराजो शामिल हैं। नई अर्टिगा के Z+ मॉडल को कई नए फीचर के साथ लॉन्च किया गया। इसमें मारुति सुजुकी का स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐंड्रायॅड ऑटो, ऐपल कारप्ले और नेविगेशन फीचर के साथ आता है। 

रियर पार्किंग सेंसर में कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 15-इंच अलॉय व्हील और हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स और एबीएस सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। ऐसा नही है कि नई अर्टिगा में सबकुछ दे दिया गया है। इसमें आपको डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैम्प्स और डायमंड कट अलॉय व्हील जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें