नई दिल्ली, 17 नवंबर : महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने हालिया पेश बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) मराजो के दाम एक जनवरी, 2019 से 30,000 से 40,000 रुपए बढ़ाएगी.
मराजो को इस साल सितंबर में पेश किया गया था. विभिन्न संस्करणों के हिसाब से इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख से 13.90 लाख रुपए रखी गई थी. महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री एवं विपणन प्रमुख विजय राम नाकरा ने कहा कि जब हमने इस मॉडल को पेश किया था उसी समय बताया गया था कि यह इसकी शुरुआती कीमत है.
एक जनवरी से हम मराजो की कीमत बढ़ाने जा रहे हैं. इसे महिंद्रा डिजाइन स्टूडियो तथा इटली के डिजाइन हाउस पिनिनफैरिना ने डिजाइन किया है.