लाइव न्यूज़ :

बिना पेट्रोल व डीजल के भी 130 किलोमीटर तक का माइलेज देगा ये ऑटो, जानिए कीमत व खासियत  

By धीरज पाल | Updated: November 18, 2018 13:59 IST

कंपनी का दावा है कि यह ऑटो एक बार चार्ज करने पर 130 किलोमीटर दूरी तक चलेगा। यह ऑटो 3:50 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी।

Open in App

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों को मद्देनजर रखते हुए लोग इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की ओर भाग रहे हैं। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रानिक गाड़ियां उतार दी है। ऐसे में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना और देश का पहला इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह देश की पहली कंपनी होगी जो बैटरी से चलने वाली आटो लॉन्च की है। इसका नाम ट्रियो दिया गया है।

बेंगलुरु में इस ऑटो की एक्स-शोरूम प्राइस 1.36 लाख रुपए तय की गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में इस ऑटो का कॉन्सेप्ट दिखाया था। कंपनी का दावा है कि यह ऑटो एक बार चार्ज करने पर 130 किलोमीटर दूरी तक चलेगा। यह ऑटो 3:50 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी।कुल मिलाकर इसकी रनिंग कोस्ट 50 पैसे प्रति किलोमीटर होगी। इसके अलावा यह ऑटो पूरी तरह से पॉल्यूशन फ्री है।

वहीं, कार निर्माता कंपनी uniti ने अपनी पहली फुली यानी शत प्रतिशत इलेक्ट्रिक कार को ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। कंपनी के मुताबिक इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर यानी करीब 100 मील है। कंपनी ने दावा करते हुए कहा है कि यह 0-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार महज 3.5 सेंकड में ही पकड़ सकती है। वहीं यह हाइवे पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी दौड़ सकती है।

टॅग्स :महिंद्राइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

कारोबारक्या है ईएसओपी?, 23000 कर्मचारी को 400-500 करोड़ रुपये के ईसॉप देगी महिंद्रा एंड महिंद्रा

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें