लाइव न्यूज़ :

टेस्ला को टक्कर देगी ल्यूसिड एयर इलेक्ट्रिक कार, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 832 किलोमीटर

By रजनीश | Updated: August 17, 2020 17:56 IST

इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सबसे बड़ी समस्या इनकी रेंज को लेकर है साथ ही इनकी महंगी कीमत भी एक बड़ा मुद्दा है।गहुुहक

Open in App
ठळक मुद्देइलेक्ट्रिक कार ल्यूसिड एयर सेडान कैटेगरी की कार है, कंपनी का दावा है कि ल्यूसिड एयर की स्वतंत्र परीक्षण में सत्यापित रेंज 517 मील (832 किलोमीटर) है। ल्यूसिड एयर की शुरुआत कीमत 100,000 डॉलर (लगभग 75 लाख रुपये) होगी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी ल्यूसिड मोटर्स (Lucid Motors) एक धांसू इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में है। यह नई इलेक्ट्रिक कार रेंज के मामले में अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की काफी आगे है। यह कार बनाने वाली स्टार्ट-अप कंपनी ल्यूसिड मोटर्स भी अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। 

रेंजकंपनी की आने वाली नई इलेक्ट्रिक कार ल्यूसिड एयर सेडान कैटेगरी की कार है। कंपनी का दावा है कि ल्यूसिड एयर की स्वतंत्र परीक्षण में सत्यापित रेंज 517 मील (832 किलोमीटर) है। 

कंपनी ल्यूसिड एयर की बिक्री की शुरुआत साल 2021 में कर सकती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस कार को कैलिफोर्निया की 170वीं फाउंडिंग ऐनिवर्सरी के मौके पर 9 सितंबर 2020 को पेश किया जाएगा। 

कीमतल्यूसिड एयर की शुरुआत कीमत 100,000 डॉलर (लगभग 75 लाख रुपये) होगी। टेस्ला मॉडल एस (Tesla Model S) कार की कीमत लगभग 75,000 डॉलर (लगभग 56 लाख रुपये) से शुरू होती है।

टेस्ला ने जून में कहा था कि उसकी नई कार मॉडल एस लॉन्ग रेंज प्लस अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा प्रमाणित पहली कार है जिसकी ड्राइविंग रेंज 400 मील से ज्यादा है।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें