लाइव न्यूज़ :

6 करोड़ की रोल्स रायल्स चलाती हैं यूपी के दिग्गज नेता की बहू, 5.5 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी से घूमता है बेटा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 14, 2018 17:10 IST

यूपी के दिग्गज नेता के बेटे मुख्यधारा की राजनीति और मुख्यधारा की मीडिया से काफी दूरी बनाए रहते हैं। वे महंगी-महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के इस बेहद दिग्गज नेता के बेटे‌ और बहू के बारे में लोग कम ही जानते हैं। ये अर्से तक मुख्यधारा की राजनीति और मीडिया दोनों से ही दूसरी बनाए रखे। लेकिन अब दिग्गज नेता की बहू धीरे-धीरे राजनीति और मीडिया दोनों में ही धमक बढ़ा रही है।

ये बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही हैं। यूपी में इतने दिग्गज राजनैतिक परिवार से नाता होने के बाद भी ये अपनी जिंदगी को जी जीती हैं। इनका मन होता है तो वादियों में, विदेशों में घूमकर आती हैं। मन होता है तो अपनी संगीत साधना में जुट जाती हैं।

इनके कई तरह के शौक हैं। इन्हें पैरासूट में उड़कर बादलों के बीच जाना बहुत अच्छा लगता है। वह बादलों के ऊपर जाकर फिर दुनिया को देखना चाहती हैं। उन्होंने ऐसे कई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं जिनमें वे पैरासूट में बादलों से भी ऊपर जाकर उड़ते देखा जा सकता है।

एक और बड़ा शौक उनका। वो है महंगी गाड़ियों पर हाथ आजमाने का। उम्मीद है कि यह शौक उनको अपने पति की वजह से मिला हो। क्योंकि यूपी के ‌इस दिग्गज नेता के बेटे को बहुत महंगी-महंगी गाड़िया रखने का शौक है। उनके पास खुद की 5 करोड़ से ज्यादा महंगी लैम्बॉर्गिनी है। वे इसी से घूमते हैं।

इसी क्रम में उनकी पत्नी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक शौक पूरा हो गया क्योंकि रोल्स रायल्स चलाने का मौका लग गया। हालांकि अब वे सार्वजनिक जीवन की तरफ बढ़ रही हैं। इसलिए अब वे अपने महंगे शौकों को दरकिनार कर मुख्य धारा की राजनीति की ओर बढ़ रही हैं।

लेकिन उनके परिवार में पहले से ही ऐसे नेता पार्टी के मुख‌िया हैं, जिनको वह लांघ नहीं सकती। फिर परिवार में विवाद भी है। ऐसे में यह महिला नेता अब अपनी जमीन नये सिरे से तलाश रही हैं और नई नवेली पार्टी की ओर से अपनी ही जेठानी को टक्कर देने की खबरें आ रही हैं।

असल में बात कर रहे हैं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की। मुलायम सिंह यादव ने  शादियां की थीं। पहली मालती देवी से। इनसे उनके बेटे अखिलेश यादव हैं। उनकी दूसरी शादी साधना गुप्ता से की। इनसे उनके बेटे प्रतीक यादव हुए।

एक ओर अखिलेश उनकी राजनैतिक विरासत संभाल ली तो प्रतीक ने कभी राजनीति का रुख नहीं किया। लेकिन बीते कुछ दिनों से अपर्णा यादव ने राजनैतिक रुझान की किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा 2017 चुनाव में लखनऊ कैंट से चुनाव भी लड़ा था।

लेकिन तब यूपी में बीजेपी की लहर में वह बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव हार गई थीं। अब परिवार दो खेमों बंट गया है। मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा बना ली है।

अपर्णा यादव भी अब इसी पार्टी के साथ हैं। इसकी घोषणा इन्होंने हाल ही में की थी। वे अब आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगी हैं।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी सेक्युलर मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को लेकर किया एक सनसनीखेज पोस्ट, कहा- तलाक तक पहुंची नौबत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें