लाइव न्यूज़ :

टोयोटा इनोवा को टक्कर देने आ रही है KIA कंपनी की ये धांसू कार, जानें क्या है खास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 15:03 IST

किया कि इस कार को कुछ देशों में Sedona नाम से भी बेचा जाता है। भारत में लॉन्च की जाने वाली किया की MPV को इनोवा का प्रीमियम वर्जन माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशों में किया की यह कार 7,8 और 11 सीट ऑप्शन के साथ आती है।किया की इस कार में 2.2 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा सकता है।

भारत में MPV कैटेगरी में बेहतरीन बिकने वाली कारों में से एक इनोवा को अब कड़ी टक्कर मिलने की तैयारी हो गई है। हालांकि मारुति सुजुकी की MPV अर्टिगा का प्रीमियम मॉडल लॉन्च होते समय भी यह चर्चा तेज थी कि इसका असर इनोवा की बिक्री में दिख सकता है। लेकिन दोनों ही कारों के फीचर और अन्य स्पेसिफिकेशन सहित कीमत में भी काफी अंतर था।

लेकिन अब टोयोटा की इनोवा को किया मोटर्स की आने वाली कार कार्निवाल से टक्कर मिलने की बात की जा रही है। किया जल्द ही Carnival को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस एमपीवी को कंपनी ने साल 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था।

किया कि इस कार को कुछ देशों में Sedona नाम से भी बेचा जाता है। किया कार्निवल की दूसरी लाइन के लिये पावर स्लाइडिंग डोर दिये गये हैं। यह कार अपने स्लाइडिंग डोर की वजह से यह मिनी वैन जैसा फील देती है।

विदेशों में यह कार 7,8 और 11 सीट ऑप्शन के साथ आती है लेकिन भारत में यह कार 7 सीटर ऑप्शन के साथ ही आएगी। इस कार के टॉप मॉडल में मारुति की XL6 की तरह ही दूसरी लाइन में कैप्टन सीट दी जा सकती हैं।

किया की इस कार में 2.2 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भी इनोवा के आसपास ही रहने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 24-30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।  

टॅग्स :किया मोटर्स कारपोरेशनकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें