लाइव न्यूज़ :

बाजार में आ रही नई कारें आसानी से हो सकती हैं हैक, जा सकती है हजारों लोगों की जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 09:29 IST

हाल ही में कारों में इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इस फीचर को कंपनियां ग्राहकों के आराम से जोड़कर अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं वहीं एक रिपोर्ट में कारों में इंटरनेट के इस तरह के इस्तेमाल को खतरा बताते हुए कहा गया कि इससे हजारों लोगों की जान जा सकती है..

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में कहा गया है कि औद्योगिक तकनीकों की परेशानी यह है कि इन वाहनों की अहम सुरक्षा प्रणाली बिना पर्याप्त संरक्षा के इंटरनेट से जुड़ी है. यह रिपोर्ट कार उद्योग में कार्यरत 20 व्हिसलब्लोअर के साथ मिलकर पांच महीने तक किए गए अध्ययन पर आधारित है. 'कंज्यूमर वॉचडॉग' के अध्यक्ष जैमी कोर्ट ने कहा, ''सुरक्षा एवं अन्य अहम प्रणालियों को इंटरनेट से जोड़ने की परिपाटी खतरनाक है.

एक अमेरिकी उपभोक्त अधिकार सरंक्षक समूह ने चेतावनी दी है कि वाहन निर्माता ऐसे वाहनों का निर्माण कर रहे हैं जो आसानी से हैक हो सकते हैं और इन वाहनों पर बड़े पैमाने पर साइबर हमला होने की स्थिति में हजारों लोगों की जान जा सकती है.किल स्विचव्हाय कनेक्टेड कार्स कैन बी किलिंग मशींस एंड हॉउ टू टर्न देम ऑफ' शीर्षक से प्रकाशित नई रिपोर्ट में लॉस एंजिल्स स्थित 'कन्ज्यूमर वॉचडॉग' ने कहा कि कार को इंटरनेट से जोड़ने की परिपाटी बन गई है, लेकिन इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि औद्योगिक तकनीकों की परेशानी यह है कि इन वाहनों की अहम सुरक्षा प्रणाली बिना पर्याप्त संरक्षा के इंटरनेट से जुड़ी है. साइबर हमले की स्थिति में कार की सुरक्षा प्रणाली को इंटरनेट से अलग नहीं किया जा सकता है.सुरक्षा के आगे मुनाफे को प्राथमिकता दे रहे उद्योगरिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योगों के कार्यकारियों को इस खतरे की जानकारी है, इसके बावजूद वे इस तकनीक को नए वाहनों में लगा रहे हैं और सुरक्षा के आगे मुनाफे को प्राथमिकता दे रहे हैं. यह रिपोर्ट कार उद्योग में कार्यरत 20 व्हिसलब्लोअर के साथ मिलकर पांच महीने तक किए गए अध्ययन पर आधारित है.कार उद्योगों के तकनीक विशेषज्ञों के समूह का मानना है कि सबसे व्यस्त समय में केवल एक घंटे तक कार के बेड़े को हैक करने की स्थिति में करीब तीन हजार लोगों की मौत हो सकती है. एक व्हिसलब्लोअर ने कहा, ''आप अपनी कार के विभिन्न हिस्सों को अपने स्मार्टफोन के जरिये नियंत्रित करते हैं. इसमें इंजन को स्टॉर्ट करना, एसी को स्टॉर्ट करना, लोकेशन की जांच करना आदि शामिल है. अगर आप स्मार्टफोन की मदद से कार नियंत्रित कर सकते हैं तो कोई और भी इंटरनेट के जरिये यह कर सकता है.''अहम प्रणालियों को इंटरनेट से जोड़ने की परिपाटी खतरनाक'कंज्यूमर वॉचडॉग' के अध्यक्ष जैमी कोर्ट ने कहा, ''सुरक्षा एवं अन्य अहम प्रणालियों को इंटरनेट से जोड़ने की परिपाटी खतरनाक है. अमेरिकी कार निर्माताओं को यह बंद करना चाहिए या कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को हमारी परिवहन व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए.''सनसनी पैदा करने की कोशिशग्लोरिया बर्गक्विस्ट इस रिपोर्ट में जनरल मोटर्स, टोयोटा और फोर्ड सहित जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है,वे तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं थी. हालांकि,वाहन निर्माताओं के गठबंधन की प्रवक्ता ग्लोरिया बर्गक्विस्ट ने कहा, ''समूह की ओर से ऑटो उद्योग पर प्रकाशित रिपोर्ट लॉस वेगास में साइबर सुरक्षा पर होने वाले कार्यक्रम से पहले सनसनी पैदा करने की कोशिश है.''

टॅग्स :ऑटोमेटिक कारइंटरनेटकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें