लाइव न्यूज़ :

उच्च कर के बावजूद जेएलआर को दोहरे अंकों की वृद्धि दर की उम्मीद

By IANS | Updated: March 10, 2018 18:56 IST

देश में लक्जरी कारों पर कर की दरें काफी अधिक है, जिससे भारतीय लक्जरी कार बाजार की वृद्धि की संभावना सीमित हो सकती है।

Open in App

कोलकाता, 10 मार्च: जगुआर लैंड रोवर इंडिया का कहना है कि देश में लक्जरी कारों पर कर की दरें काफी अधिक है, जिससे भारतीय लक्जरी कार बाजार की वृद्धि की संभावना सीमित हो सकती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह बातें कही। जगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. (जेएलआरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, "हमने साल 2017 में जगुआर और लैंड रोवर कारों की कुल 3,954 इकाइयों की बिक्री की, जोकि पिछले साल (2016) की तुलना में 49 फीसदी की वृद्धि दर है।" यह पूछे जाने पर कि क्या लग्जरी कार बाजार की वृद्धि दर इस साल 2017 से अधिक होगी। उन्होंने कहा, "पता नहीं, पिछले साल अच्छी वृद्धि दर्ज की गई थी। मुझे नहीं लगता कि इस साल इतनी (49 फीसदी) वृद्धि होगी।"हालांकि लक्जरी कार उद्योग को 2018 में पिछले साल की वृद्धि दर को देखते हुए दोहरे अंकों की वृद्धि दर उम्मीद है। सूरी ने कहा कि जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में सीमा शुल्क और उच्च कर लगाने से उद्योग की वृद्धि दर 'एक अंकों या निम्न दो अंकों' में रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, "जीएसटी में इन कारों पर 43 फीसदी कर लगाया है और सभी कर मिलाकर एसयूवी के लिए 50 फीसदी और सेडान के लिए 48 फीसदी हो जाता है। यह बहुत अधिक है, इससे बाजार का विकास बाधित होता है।" उन्होंने कहा कि बजट में प्रस्तावित सीमा शुल्क में वृद्धि से बाजार का विकास और अधिक बाधित होगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी