लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने की चर्चा तेज, ब्राजील मिलाता है 25 फीसदी: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: February 24, 2020 20:38 IST

'इथेनॉल और चीनी के बीच मूल्य समतुल्यता के लिए भारत को दीर्घकालिक मूल्य नीति अपनानी चाहिए।' इससे निवेशकों को एक बाजार की दिशा का पता लगेगा और वे एथनाल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए निवेश करने का निर्णय आसानी से कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल भारत ने पेट्रोल में पांच प्रतिशत इथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को हासिल किया था, जो 10 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले काफी कम है।इस लक्ष्य को हालिस करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा इथेनॉल उत्पादन क्षमता की कमी है। भारत दुनिया का सबसे दूसरा सबसे चीनी उत्पादक है, जबकि ब्राजील शीर्ष स्थान पर है।

ब्राजील के इथेनॉल विशेषज्ञ पलिनिओ नास्तरी ने सोमवार को कहा कि पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है बशर्ते चीनी और इथेनॉल के भाव समतुल्य बने रहें। इसके लिए उन्होंने एक दीर्घकालिक मूल्य निति लागू करने का सुझाव दिया है। मूल्य समतुल्यता का अर्थ है कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ उत्पाद या सेवा का विक्रय मूल्य भी समान दर से बढ़ना चाहिेए।उन्होंने कहा इथेनॉल और चीनी के बीच मूल्य समतुल्यता के लिए भारत को दीर्घकालिक मूल्य नीति अपनानी चाहिए। इससे निवेशकों को एक बाजार की दिशा का पता लगेगा और वे एथनाल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए निवेश करने का निर्णय आसानी से कर सकेंगे।पिछले साल भारत ने पेट्रोल में पांच प्रतिशत इथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को हासिल किया था, जो 10 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले काफी कम है। इस लक्ष्य को हालिस करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा इथेनॉल उत्पादन क्षमता की कमी है। भारत दुनिया का सबसे दूसरा सबसे चीनी उत्पादक है, जबकि ब्राजील शीर्ष स्थान पर है।ब्राजील इथेनॉल मिलाने के मामले में भारत से बहुत आगे है और वहां पेट्रोल में 25 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। नास्तरी, जो ब्राजील की राष्ट्रीय ऊर्जा नीति परिषद के सदस्य हैं, ने यहां एक कार्यक्रम में भारत की इथेनॉल नीति पर कहा, “ब्राजील में इथेनॉल की क्षमता तैयार करने में इथेनॉल-चीनी मूल्य समतुल्यता सहित दीर्घावधि की नीतियां सहायक रही हैं। इसी तरह भारत में भी दीर्घावधि की स्थित नीतियां जरूरी हैं।” उन्होंने कहा कि इथेनॉल मिश्रण के लिए सही नियामक व्यवस्था होनी चाहिए।

टॅग्स :पेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारतदिल्ली में मंत्री पंकज सिंह ने बस से किया सफर, लोगों से की खास अपील

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें