लाइव न्यूज़ :

ह्युंडई की नई हचबैक कार ग्रैंड i10 निओस की बुकिंग शुरू, दिया गया है स्पोर्टी लुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 15:16 IST

ह्युंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा कि ह्युंडई ने भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में बेंचमार्क स्थापित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देह्युंडई की कार ग्रैंड आई10 निओस थर्ड जेनरेशन की कार है। कॉम्पैक्ट होने के बावजूद कार में बढ़िया स्पेस दिया गया है।

ह्युंडई ने जल्द लांच होने वाली अपनी नई कार को ग्रैंड आई10 निओस नाम दिया है। यह नई कार भारत में 20 अगस्त 2019 को लांच होगी। इस कार नाम निओस सिर्फ भारत के लिए है जबकि बाकी देशों में इस कार को आई10 नाम से बेंचा जाएगा।

ह्युंडई की कार ग्रैंड आई10 निओस थर्ड जेनरेशन की कार है। ह्युंडई ने इस कार की बुकिंग अपने सभी डीलरशिप के जरिए शुरू कर दिया है। इस कार की बुकिंग राशि 11 हजार रुपये रखी गई है।

कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें कास्केडिंग ग्रिल दी गई है जो कार को वाइडर और स्ट्रांगर अपील देता है। कॉम्पैक्ट होने की वजह से कार के इंटीरियर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कार में पर्याप्त स्पेस मिलता है। कार में टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने कार को स्पोर्टी लुक दिया है।

कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। कार में एबीएस और ड्लुअल एयरबैग स्टैंडर्ड दिया जाएगा। ह्युंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा कि ह्युंडई ने भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में बेंचमार्क स्थापित किया है। इसके पीछे उन्होंने कंपनी की कटिंग एज टेक्नॉलॉजी और क्लास के हिसाब से वर्ल्ड क्लास प्रॉडक्ट का होना बताया।

ह्युंडई ग्रैंड आई10 निओस के पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी की तरफ से इंजन को लेकर अभी कुछ नहीं बताया गया है।

टॅग्स :हुंडईह्युंडई ग्रैंड आई10कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें