लाइव न्यूज़ :

इन कारों में सामने आई ये कमी, कंपनी मंगा रही है वापस, फ्री में करेगी सुधार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 09:58 IST

रिकॉल की गई सभी कारों को 25 नवंबर से ह्युंडई के वर्कशॉप पर बुलाया जाएगा। कंपनी डीलरशिप के जरिये कार मालिकों से संपर्क करेगी। कार की चेकिंग में लगभग घंटे भर का समय लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइन दोनों ही कारों में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। दोनों ही कारों में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

कार निर्माता कंपनी ह्युंडई ने ग्रैंड i10 और Xcent की 16,409 कारों को वापस मंगाया है। वापस मंगाई गई कारें सीएनजी मॉडल्स हैं। रिकॉल की गई कारें 1 अगस्त 2017 से 30 सितंबर 2019 के बीच मैन्युफैक्टर हुई हैं। कहा जा रहा है कि इनके CNG फिल्टर असेंबली में कमी के चलते इन्हें रिकॉल किया जा रहा है।

इन दोनों ही कारों में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट दी गई है। ह्युंडई ने कहा है कि कंपनी की तरफ से सीएनजी फिटेड नॉन एबीएस मॉडल में ही खामी है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि वापस मंगाई जाने वाली कारों ज्यादातर प्राइम मॉडल वाली कारें ही हैं।

रिकॉल की गई सभी कारों को 25 नवंबर से ह्युंडई के वर्कशॉप पर बुलाया जाएगा। कंपनी डीलरशिप के जरिये कार मालिकों से संपर्क करेगी। कार की चेकिंग में लगभग घंटे भर का समय लगेगा। कमी पाये जाने पर इसे फ्री में ठीक किया जाएगा।

इन दोनों ही कारों में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिनमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। हालांकि एक्सेंट कुछ ही समय के लिये CNG विकल्प के साथ आथी थी जबकि सेकंड जेनरेशन एक्सेंट में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी देना कंपनी ने बंद कर दिया है। लेकिन ग्रैंड i10 अभी भी CNG के साथ आती है।

टॅग्स :हुंडईकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें