लाइव न्यूज़ :

नए फीचर्स से लैस हुई Hyundai Elantra, जानें क्या है खास

By सुवासित दत्त | Updated: October 1, 2018 13:11 IST

Hyundai Elantra का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला Skoda Octavia, Toyota Corolla Altis जैसी कारों से है।

Open in App

Hyundai ने अपनी एग्जिक्युटिव सेडान Elantra को नए फीचर्स से अपडेट किया है। ये अपडेट सिर्फ कार के टॉप-एंड SX(O) AT ट्रिम में किए गए हैं। Hyundai Elantra के इस ट्रिम को फ्रंट पार्किंग सेंसर, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, वायरलेस चार्जिंग, स्लाइडिंग फ्रंट आर्म रेस्ट और ऑटोलिंक कनेक्टिविटी से लैस कर दिया गया है।

इन फीचर्स के शामिल किए जाने के बाद Hyundai Elantra SX(O) की कीमत में 23,000 रुपये का इज़ाफा भी हुआ है। इस ट्रिम के पेट्रोल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 18.78 लाख रुपये और डीज़ल वर्जन की कीमत 19.92 लाख रुपये हो गई है।

Hyundai Elantra 2.0-लीटर पेट्रोल और 1.6-लीटर डीज़ल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इन दोनों इंजन के साथ कंपनी 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन देती है। कार में लगा पेट्रोल इंजन 152hp का पावर और इसका डीज़ल इंजन 128hp का पावर देता है।

Hyundai Elantra का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला Skoda Octavia, Toyota Corolla Altis जैसी कारों से है।

टॅग्स :हुंडईकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें