लाइव न्यूज़ :

खरीदना है सेडान कार तो कर लें थोड़ा इंतेजार, ह्युंडई Aura हो रही है लॉन्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 09:43 IST

कार निर्माता कंपनियां नए क्रैश टेस्ट नियम और नए एमिशन के मुताबिक अपनी कुछ गाड़ियों को बंद कर रही हैं और नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देह्युंडई ऑरा की कीमत और अन्य जानकारी जनवरी 2020 में अनाउंस की जाएंगी।इस कार का कॉम्पिटिशन मारुति की डिजायर, होंडा की अमेज और नई आने वाली अन्य कारों से होगा।

ह्युंडई मोटर ने सोमवार को अपनी आने वाली सेडान कार ऑरा (Aura) से पर्दा उठा दिया है। कॉम्पैक्ट सेडान कैटेगरी की यह कार लुक में स्पोर्टी, फ्यूचरिस्टिक और प्रोग्रेसिव दिखती है। ह्युंडई की यह कार 19 दिसंबर को लॉन्च होगी। यह कार ह्युंडई के नए डिजाइन लैंग्वेज सेन्सियस स्पोर्टीनेस (sensuous sportiness) पर बनी है।

ह्युंडई ने इस सेडान कार का ग्राफिक कटआउट शेयर किया है। कार में कटिंग एज एलॉय व्हील दिये गए हैं। कार का लुक ह्युंडई की ही कार वरना से मिलता जुलता है। ब्लैक विंडो लाइन, फ्रंट ग्रिल में एंगुलर एलीमेंट के साथ ही औरा के बोनट को प्रोग्रेसिव डिजाइन दिया गया है।

इस कार की कीमत और अन्य जानकारी जनवरी 2020 में अनाउंस की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक यह कार BS-6 टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा जो कि 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसका एक और वर्जन 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी लॉन्च किये जाने की चर्चा है जो कि 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।

इस कार का कॉम्पिटिशन मारुति की डिजायर, होंडा की अमेज और नई आने वाली अन्य कारों से होगा। साल 2020 में लॉन्च होने वाली इस कार में सभी लेटेस्ट फीचर्स और सिक्युरिटी फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :हुंडईकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें