लाइव न्यूज़ :

बेहतरीन लेग स्पेस और इंजन के साथ आने वाली शानदार होंडा सिटी पर मिल रही है 1 लाख रुपये तक की छूट

By रजनीश | Updated: May 13, 2020 19:20 IST

लॉकडाउन में थोड़ी ढ़ील के बाद वाहन कंपनियों के शोरूम्स खुलने लगे हैं ऐसे में अब कंपनियों को कारों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए कंपनियां ग्राहकों को कई तरह के ऑफर भी प्रदान कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीएस6 होंडा सिटी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 PS की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5-स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है। 

कार निर्माता कंपनी होंडा की लोकप्रिय सेडान कारहोंडा सिटी का न्यू-जेनरेशन मॉडल आने की तैयारी में है। लेकिन नई कार की लॉन्चिंग से पहले कंपनी मौजूदा होंडा सिटी कार पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ऐसा भी नहीं की यह छूट कंपनी के पुराने मॉडल पर मिल रही हो बल्कि कंपनी की तरफ से यह ऑफर नए एमिशन नॉर्म्स पर आधारित बीएस6 मॉडल पर मिल रहा है। 

हालांकि कार पर मिलने वाली छूट उसके वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। जहां होंडा सिटी के लोअर वेरिएंट्स- SV MT, V MT और V CVT पर कुल 45 हजार रुपये तक की छूट है। इसमें 25 हजार कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस भी शामिल है। 

कार के मिड वेरियंट VX MT पर 37 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये ऐक्चचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस वेरियंट पर कुल 72 हजार रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

टॉप वेरियंट्स पर 1 लाख तक का फायदाहोंडा सिटी के टॉप वेरियंट्स- VX CVT, ZX MT और ZX CVT पर कंपनी सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 50 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, जबकि 50 हजार रुपये ऐक्सचेंज बोनस शामिल हैं। बीएस6 होंडा सिटी की कीमत 9.91 लाख से 14.31 लाख रुपये के बीच है।

बीएस6 होंडा सिटी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 PS की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 5-स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक नई होंडा सिटी लॉन्च होने के बाद कंपनी कार के मौजूदा मॉडल (फोर्थ-जेनरेशन) को बंद नहीं करेगी, बल्कि इसे भी नए मॉडल के साथ बेचेगी। नई होंडा सिटी 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आने की तैयारी में है। यह नई कार मई के अंत तक लॉन्च की जा सकती है।

टॅग्स :होंडा सिटीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें