लाइव न्यूज़ :

Honda Amaze का सेकेंड-जेनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च, कीमत 5.59 लाख रुपये

By सुवासित दत्त | Updated: May 16, 2018 13:30 IST

ऑटो एक्सपो 2018 में दिखाई गई सेकेंड जेनरेशन Honda Amaze को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस कार को नए प्लैट्फ़ॉर्म पर तैयार किया गया है।नई Amaze की बुकिंग पहले से ही चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देHonda Amaze में 1.5-लीटर i-DTEC डीज़ल इंजन लगा हैHonda Amaze के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर i-VTEC इंजन 88.7 बीएचपी का पावर और 110Nm टॉर्क देता है

ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस की गई सेकेंड जेनरेशन Honda Amaze को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस कार को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। नई Amaze की बुकिंग पहले से ही चल रही है। इसे 21000 रूपये में बुक किया जा सकता है। इस कार की कीमत की बात करें तो पेट्रोल वर्जन की एक्स-शोरूम (इंडिया) कीमत  5.59 रुपये हैं।  वहीं डीजल वर्जन की कीमत 6.69 लाख रुपये रखी गयी है।

फीचर्स की बात करें तो नई Amaze क्रोम ग्रिल, नया हेडलैंप क्लस्टर और एलईडी पोजिशन लैम्प से लैस है। इसके अलावा कार में पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, नया एलॉय व्हील, Digipad 2.0, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बूट स्पेस को बढा कर 420 लीटर का बनाया गया है, वहीं इसके व्हील बेस में भी 65mm की बढोतरी की गई है।

भारत में 20 साल पूरे होने पर Honda City, Amaze और WR-V के स्पेशल एडिशन लॉन्च

सेकेंड-जेनेरेशन Honda Amaze में एक दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें एक 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन और एक 1.5-लीटर i-DTEC डीज़ल इंजन लगा है। कार में लगा डीज़ल इंजन 98.6 बीएचपी का पावर और 200Nm का टॉर्क देता है वहीं सीवीटी से लैस डीज़ल इंजन 78.9 बीएचपी का पावर और 160Nm का टॉर्क देता है। वहीं, कार के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर i-VTEC इंजन 88.7 बीएचपी का पावर और 110Nm टॉर्क देता है।

Honda Amaze को एडवांस कॉम्पैटिबिलिटी इंजीनियरिंग बॉडी स्ट्रक्चर, इम्पैक्ट मिटिगेटिंग फ्रंट हेड रेस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट, रियर पार्किंग सेंसर, हेड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन इंटीरियर, एबीएस और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ये कार E, S, V और VX ट्रिम और पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

टॅग्स :होंडा कार्सहोंडा अमेज़कारनई कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें