लाइव न्यूज़ :

Hero Xtreme 200R भारत में लॉन्च, कीमत 89,990 रुपये

By सुवासित दत्त | Updated: August 13, 2018 15:47 IST

ये बाइक पांच कलर शेड में उपलब्ध होगी जिसे पैंथर ब्लैक विद रेड, पैंथर ब्लैक विद कूल सिल्वर, चारकोल ग्रे विद ऑरेंज, स्पोर्ट रेड और टेक्नो ब्लू कलर ऑप्शन शामिल है।

Open in App

Hero Xtreme 200R को आज देशभर में लॉन्च कर दिया गया है। इस नेकेड स्पोर्ट्स बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 89,900 रुपये रखी गई है। इस बाइक की डिलिवरी अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। पहले Hero Xtreme 200R को सिर्फ पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल के बाज़ार में लॉन्च किया गया था। लेकिन, अब ये बाइक पूरे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Hero Xtreme 200R में BSIV 200 सीसी, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 18.4 बीएचपी का पावर और 17.1Nm का टॉर्क देता है। कंपनी के दावों के मुताबिक ये बाइक 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटे है।

Hero Xtreme 200R में आई-ब्रो शेप्ड एलईडी पायलट लैंप, एलईडी टेललैंप, गाइड लाइट, डुअल-टोन ग्राफिक्स, डिजी-एनालॉग इंफॉर्मेशन क्लस्टर लगाया गया है। ये बाइक पांच कलर शेड में उपलब्ध होगी जिसे पैंथर ब्लैक विद रेड, पैंथर ब्लैक विद कूल सिल्वर, चारकोल ग्रे विद ऑरेंज, स्पोर्ट रेड और टेक्नो ब्लू कलर ऑप्शन शामिल है। 

बाइक में 276mm फ्रंट डिस्क, 220mm रियर डिस्क ब्रेक और स्टैंडर्ड एबीएस सिस्टम लगाया गया है। साथ ही इसमें 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है।

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें