लाइव न्यूज़ :

हीरो ने नए दमदार इंजन के साथ लॉन्च की सुपर स्पलेंडर, बढ़ गया पॉवर, मिलेंगे ये नए कलर

By रजनीश | Updated: February 28, 2020 14:37 IST

नई सुपर स्पलेंडर XSens (एक्ससेंस) टेक्नॉलॉजी के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। इस टेक्नॉलॉजी की मदद से बाइक शानदार राइड एक्सपीरियंस प्रदान करती है साथ ही 19 प्रतिशत ज्यादा पॉवर देती है।

Open in App
ठळक मुद्देनई BS6 सुपर स्पलेंडर नई चेसिस के साथ आती है।पुरानी सुपर स्पलेंडर की तुलना में नई बाइक में सस्पेंसन ट्रेवल 10 परसेंट और ग्राउंड क्लियरेंस 20 परसेंट ज्यादा दिया गया है।

देश की बड़ी बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय बाइक सुपर स्पलेंडर का BS6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को दो वैरियंट्स सेल्फ ड्रम अलॉय व्हील और सेल्फ डिस्क अलॉय व्हील में लॉन्च किया है।

सुपर स्पलेंडर के ड्रम वैरियंट की कीमत 67,300 रुपये रखी गई है और डिस्क वैरियंट की कीमत 70,800 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। ये नई सुपर स्पलेंडर 125सीसी BS6 इंजन के साथ आती है। 

नई सुपर स्पलेंडर XSens (एक्ससेंस) टेक्नॉलॉजी के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। इस टेक्नॉलॉजी की मदद से बाइक शानदार राइड एक्सपीरियंस प्रदान करती है साथ ही 19 प्रतिशत ज्यादा पॉवर देती है। यह बाइक 10.73 बीएचपी की पॉवर डिलिवर करती है।

बाइक में i3S टेक्नॉलॉजी दी गई है साथ ही 5-स्पीड गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। नई BS6 सुपर स्पलेंडर नई चेसिस के साथ आती है। पुरानी सुपर स्पलेंडर की तुलना में नई बाइक में सस्पेंसन ट्रेवल 10 परसेंट और ग्राउंड क्लियरेंस 20 परसेंट ज्यादा दिया गया है।

इस बाइक को नए मेटालिक नेक्सस ब्लू कलर के साथ भी लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही बाइक तीन और नए कलर ऑप्शन ग्लेज ब्लैक, हैवी ग्रे और कैंडी ब्लेजिंग रेड के साथ उतारा गया है।

कंपनी ने BS4 बाइक का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है और अब सिर्फ BS6 बाइक ही तैयार कर रही है। हीरो ने हाल ही में अपनी कई बाइक्स हीरो स्पलेंडर प्लस, पैशन प्रो, ग्लैमर और एक्सट्रीम 160R का BS6 वर्जन लॉन्च किया है। इसके अलावा स्पलेंडर आईस्मार्ट, एचएफ डीलक्स और स्कूटर रेंज में प्लेजर, डेस्टिनी और मजेस्ट्रो को भी कंपनी ने BS6 में अपग्रेड कर लॉन्च कर चुकी है।

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें