लाइव न्यूज़ :

अब बाइक और स्कूटर की भी होगी होम डिलीवरी, हीरो ने लॉन्च किया ई-शॉप, ऐसे करता है काम

By रजनीश | Updated: June 9, 2020 10:18 IST

कई विशेषज्ञों का कहना है कि जो टेक्नॉलॉजी अगले 5 सालों में आने वाली थी वो कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते 2 महीने में ही तैयार हो गई हैं। कुछ इसी का नतीजा आप हीरो की ई-शॉप के रूप में देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन बाइक खरीदने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही आप बाइक खरीद भी सकेंगे और उसकी डिलीवरी भी पा सकेंगे।बुकिंग के बाद वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी के साथ ई-रसीद भी दी जाएगी। अगर ग्राहक फाइनेंस की सुविधा चाहते हैं तो इसके लिए सेल्स असिस्टेंट कस्टमर को पूरी जानकारी देगा।

दो-पहिया बाइक निर्माता कंपनी हीरो की किसी भी बाइक और स्कूटर को अब आप घर बैठे खरीद सकते हैं। हीरो ने सोमवार को अपनी नई सर्विस ई-शॉप (eShop) लॉन्च की है। अब कंपनी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए टू-वीलर बेचने की शुरुआत करेगी। 

हीरो के इस नए ई-शॉप के जरिए बाइक या स्कूटर खरीदने के लिए ग्राहक को हीरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहीं ई-शॉप का विकल्प दिखेगा। यहां क्लिक करते ही ऑनलाइन बाइक, स्कूटर खरीदने वाली वेबसाइट ओपन हो जाएगी। 

यहां आप अपनी पसंद की बाइक, उसका कलर और अपने शहर को सेलेक्ट कर सकते हैं। कंपनी ने ऐसा सिस्टम तैयार किया है जो आपको बाइक खरीदने से लेकर डिलिवरी होने तक आपको गाइड करेगा। 

जैसे किसी बड़े शहर में एक ही कंपनी के कई शोरूम्स होते हैं ऐसे में आप ई-शॉप के जरिए आप अपने पास के डीलरशिप का भी चयन कर सकते हैं। वेबसाइट पर ही आपको फाइनैंस, डिलीवरी डीटेल्स सहित अन्य जानकारियां भी दिखेंगी।

सेल्स असिस्टेंटआपके बुकिंग के बाद वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी के साथ ई-रसीद भी दी जाएगी। अगर ग्राहक फाइनेंस की सुविधा चाहते हैं तो इसके लिए सेल्स असिस्टेंट कस्टमर को पूरी जानकारी देगा। 

यही सेल्स असिस्टेंट ग्राहक को डॉक्युमेंटेशन, फाइनैंस, इनवॉयसिंग, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और डिलिवरी (होम डिलीवरी का ऑप्शन) के लिए भी गाइड करेगा। ई-शॉप के जरिए बाइक खरीदने के दौरान ग्राहक होम डिलीवरी और डीलरशिप डिलीवरी का चुनाव कर सकते हैं।

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें