लाइव न्यूज़ :

कोहरे में हाई-बीम पर हेडलाइट जलाना और हैजार्ड का इस्तेमाल खतरनाक, आप भी तो नहीं करते ये गलती?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 12:26 IST

फॉग लाइट कम बीम का उत्सर्जन करती है जिससे यह सड़क की सतह पर नीचे की तरफ पड़ती है और रोशनी को फैलने से रोकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही कोहरे की शुरुआत हो जाती है और इसके वजह से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है।धुंध के समय लोगों को ऐसा लगता है कि हेडलाइट को हाई रखने पर आपको सामने साफ दिखेगा लेकिन ऐसा करना सामने से आने वाले वाहन के लिये खतरनाक होता है। 

सर्दियों के मौसम में कई बार वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है साथ ही कई बार दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं। इसके चलते सड़कों पर जाम भी लगता है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में होता है। दरअसल कोहरे के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है इससे रोड, उसमें होने वाले गड्ढे, आगे चल रही गाड़ी, पीछे से आ रही गाड़ी को देखने में परेशानी होती है।

यही वजह हैं कि कई बार कोहरे की वजह से सड़कों के गड्ढे न दिखने और आगे-पीछे की गाड़ियां न दिखने से दुर्घटना होती है। इस दुर्घटना को काफी हद तक फॉग लाइट की मदद से कम किया जा सकता है।

फॉग लाइट कम बीम का उत्सर्जन करती है जिससे यह सड़क की सतह पर नीचे की तरफ पड़ती है और रोशनी को फैलने से रोकती है। क्योंकि धुंध के समय लोगों को ऐसा लगता है कि हेडलाइट को हाई रखने पर आपको सामने साफ दिखेगा लेकिन ऐसा करना सामने से आने वाले वाहन के लिये खतरनाक होता है। 

हालांकि लोग सामान्य दिनों में भी हेडलाइट हाई बीम में जलाते हैं लेकिन यह ट्रैफिक नियम के खिलाफ है। लोग हाई बीम में लाइट जलाते हैं वो तो ठीक है लेकिन कई बार पास लेने के दौरान भी लोग लाइट की बीम को कम नहीं करते जिससे सामने वाले वाहन को आगे देखने में मुश्किल होती है। ऐसे में एक दूसरे की समस्या को समझते हुये पास लेने के दौरान लाइट की बीम को कम कर देना चाहिये।ध्यान देने वाली बात-कोहरे के दौरान आपने अक्सर देखा होगा कि अधिकतर गाड़ियों में हैजार्ड लाइट (दोनों इंडीकेटर ऑन) को चालू कर कई लोग ड्राइविंग करते हैं। ऐसा करना गलत है। ऐसा करने से पीछे वाले वाहन को आपकी सही स्थिति का पता नहीं चल पाता है। लेन बदलने या मुड़ने के दौरान दुर्घटना हो सकती है।क्योंकि हैजार्ड लाइट का इस्तेमाल आपात स्थिति में जब आपकी कार रुकी हो तभी किया जाता है। 

टॅग्स :कारट्रैफिक नियमसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें