लाइव न्यूज़ :

बिना हेलमेट बाइक चलाकर ट्रैफिक नियम तोड़ता है यह शख्स, वजह जानकर जुर्माना भी नहीं लेती पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 10:19 IST

जाकिर के परिवार वाले भी इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि जाकिर जब भी बाइक लेकर घर से निकलेगा तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जाकिर की इस समस्या को समझा और उससे फाइन नहीं लिया।सब इंस्पेक्टर वसंत रावत ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले व्यक्ति हैं।

एक ऐसा शख्स जिसका बिना हेलमेट पहन कर बाइक चलाने के कारण बार-बार चालान कटता है फिर भी वह हेलमेट नहीं पहनता। गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के रहने वाले जाकिर ममोन नाम के इस शख्स को जब पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाते हुये देखा तो चेकिंग के दौरान रोक लिया। शख्स के पास सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स थे लेकिन उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। पुलिस को शख्स ने जो कारण बताया तो वो भी आश्चर्य में पड़ गये।

जाकिर ने बताया कि वह नियमों का पालन करने वाला है। लेकिन उसके सिर का साइज इतना बड़ा है कि वह कोई भी हेलमेट नहीं पहन सकता। शख्स ने बताया कि उसने बाजार में कई दुकानों में पता किया लेकिन शख्स को उसके सिर के साइज का हेलमेट नहीं मिल सका।

जाकिर के परिवार वाले भी इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि जाकिर जब भी बाइक लेकर घर से निकलेगा तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

हालांकि पुलिस ने जाकिर की इस समस्या को समझा और उससे फाइन नहीं लिया। शहर के ट्रैफिक ब्रांच के सब इंस्पेक्टर वसंत रावत ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले व्यक्ति हैं और अपने पास सभी जरूरी दस्तावेज रखे हुये हैं। लेकिन हेलमेट न लगाने वाली बात एक अनोखी समस्या है और हमने उनकी परेशानी को समझते हुये उन पर जुर्माना नहीं लगाया है।

टॅग्स :ट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

भारतDelhi Traffic Advisory Today: AI समिट 2026 में पीएम मोदी, मैक्रों होंगे शामिल, कई सड़कों पर आम लोगों की नो एंट्री; पढ़ें यातायात सलाह

भारतAI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें