लाइव न्यूज़ :

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने वाली फेम-2 योजना को अधिसूचित किया

By भाषा | Updated: March 9, 2019 14:31 IST

फेम (इलेक्ट्रिक वाहनों तथा उसके विनिर्माण को प्रोत्साहन) योजना के दूसरे चरण के तहत 10 लाख पंजीकृत इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों का अधिकतम एक्स-कारखाना मूल्य पर 20,000-20,000 रुपये का प्रोत्साहन लेने के लिये पात्र हैं। इसमें पांच लाख रुपये तक एक्स-फैक्टरी मूल्य वाले पांच लाख ई-रिक्शा को भी 50,000-50,000 का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Open in App

सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये के व्यय वाली फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण को शुक्रवार को अधिसूचित किया। इस योजना का मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करना है।

भारी उद्योग मंत्रालय ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन तथा उसके विनिर्माण को लेकर माहौल अनुकूल बनाने की योजना एक अप्रैल 2019 से प्रभाव में आएगी और उसे तीन साल में क्रियान्वित करने का प्रस्ताव है।’’ 

फेम (इलेक्ट्रिक वाहनों तथा उसके विनिर्माण को प्रोत्साहन) योजना के दूसरे चरण के तहत 10 लाख पंजीकृत इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों का अधिकतम एक्स-कारखाना मूल्य पर 20,000-20,000 रुपये का प्रोत्साहन लेने के लिये पात्र हैं। इसमें पांच लाख रुपये तक एक्स-फैक्टरी मूल्य वाले पांच लाख ई-रिक्शा को भी 50,000-50,000 का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इसके अलावा योजना के तहत 35,000 इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहनों में प्रत्येक को डेढ लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। यह सहायता अधिकतम 15 लाख रुपये एक्स-फैक्टरी मूल्य तक की कार पर मिलेगी।

साथ ही योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों को भी प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव है।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

कारोबारElectric vehicle market: 2030 तक 2000000 करोड़ रुपये का बाजार?, नितिन गडकरी ने कहा- 50000000 नौकरियों का सृजन

कारोबारTelangana Government:  बधाई हो, जल्दी कीजिए?, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और पंजीकरण पर 31 दिसंबर 2026 तक रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें