लाइव न्यूज़ :

इस राज्य की सरकार ने नई गाड़ी खरीदने पर घटाया 50 परसेंट रोड टैक्स, होगी लाखों रुपये की बचत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 15:25 IST

ऑटो सेक्टर का स्लोडाउन किसी से छिपा नहीं है। कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों ने 5 दिन से लेकर 18 दिन तक अपने प्लांटों को बंद रखा और इसे नो प्रॉडक्शन डेज बताया।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन निर्माता कंपनियों को आगामी त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। कंपनियों को पुराने BS-4 एमिशन नॉर्म्स पर आधारित गाड़ियों का स्टॉक खत्म कर BS-6 के अनुकूल गाड़ियां लॉन्च करना है।

गोवा के सड़क परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने रोड टैक्स में 50 परसेंट छूट देने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि इस फैसले से स्लो चल रही ऑटो इंडस्ट्री को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। सरकार का कहना है अब वाहन खरीदने वालों को पहले के मुकाबले 50 परसेंट कम रोड टैक्स देना होगा।

हालांकि सरकार की तरफ से उठाया गया यह कदम लंबे समय के लिये नहीं है। इस छूट का लाभ अक्टूबर से लेकर अगले तीन महीनों के भीतर ही गड़ियां खरीदने वाले को मिल सकेगा। वाहनों की लगातार कम हो रही बिक्री से वाहनों के रजिस्ट्रेशन में भी कमी देखने को मिली है।अभी डेढ़ लाख रुपये तक के टू-व्हीलर पर टैक्स की दर वाहन की कीमत के नौ फीसदी तक है जबकि डेढ़ से दो लाख रुपये तक के वाहन पर रोड टैक्स 12 प्रतिशत है. तीन लाख रुपये से अधिक के वाहन पर 15 प्रतिशत टैक्स लिया जाता है।वहीं छह लाख रुपये तक की कारों या चार पहिया वाहनों पर नौ प्रतिशत टैक्स, 10 लाख रुपये तक के वाहन पर टैक्स की दर 11 प्रतिशत, 15 लाख रुपये से अधिक के चार पहिया वाहनों पर 13 प्रतिशत का टैक्स लगता है।

ऑटो सेक्टर का स्लोडाउन किसी से छिपा नहीं है। कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों ने 5 दिन से लेकर 18 दिन तक अपने प्लांटों को बंद रखा और इसे नो प्रॉडक्शन डेज बताया। इस मंदी में हजारों लोगों की नौकरी गई। कई ऐसे लोग बेरोजगार हुये जो सीधे कंपनी से जुड़कर नौकरी नहीं कर रहे थे। उन लोगों को कांट्रैक्ट पर रखा गया था जिसे मंदी के चलते आगे नहीं बढ़ाया गया।

हालांकि कंपनियों को आगामी त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। कई वाहन निर्माता कंपनियां कारों पर छूट दे रही हैं। इसके अलावा भी कई तरह के ऑफर ग्राहकों को दे रही हैं। इसके जरिये वो ज्यादा से ज्यादा बिक्री करना चाहते हैं। साथ ही कंपनियों को पुराने BS-4 एमिशन नॉर्म्स पर आधारित गाड़ियों का स्टॉक खत्म कर BS-6 के अनुकूल गाड़ियां लॉन्च करना है। कई कंपनियों ने तो BS-6 गाड़ियां लॉन्च भी कर दिया है।

टॅग्स :गोवाकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें