लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ऑटोमोबाइल सेक्टर किसी भी समय मुझसे बात कर सकता है, लगातार 11वें महीने गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 12:36 IST

आर्थिक मंदी के इस दौर में ऑटोमोबाइल सेक्टर ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रों का आयात-निर्यात प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई लोग बेरोजगार हुए तो कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने प्लांटों को 15 से 18 दिन तक बंद रखा। 

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर के दौरान दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 22.09 प्रतिशत गिरकर 16,56,774 इकाइयों पर आ गयी। इस दौरान व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 39.06 प्रतिशत गिरकर 58,419 इकाइयों पर आ गयी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं देश भर के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लोगों से बातचीत कर रही हूं। वे मुझसे दिल्ली में दो बार मिल चुके हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर के उपभोक्ताओं के डिमांड में कोई बदलाव नहीं दिखा लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर यदि चाहता है तो वह हमेशा मुझसे बात कर सकते हैं।

सियाम की एक रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री सितंबर महीने में 23.69 प्रतिशत गिरकर 2,23,317 इकाइयों पर आ गयी। पिछले साल इसी महीने 2,92,660 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी।

यह लगातार ग्यारहवां महीना है जब वाहनों की बिक्री में गिरावट आयी है। सियाम के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य माह के दौरान कारों की घरेलू बिक्री सितंबर 2018 की 1,97,124 इकाइयों की तुलना में 33.40 प्रतिशत गिरकर 1,31,281 इकाइयों पर आ गयी। इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री पिछले साल की 13,60,415 इकाइयों की तुलना में 23.29 प्रतिशत कम होकर 10,43,624 इकाइयों पर आ गयी।

सितंबर के दौरान दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 22.09 प्रतिशत गिरकर 16,56,774 इकाइयों पर आ गयी। पिछले साल सितंबर में 21,26,445 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी।

सियाम ने कहा कि इस दौरान व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 39.06 प्रतिशत गिरकर 58,419 इकाइयों पर आ गयी। पिछले साल सितंबर में 95,870 व्यावसायिक वाहनों की बिक्री हुई थी। 

आर्थिक मंदी के इस दौर में ऑटोमोबाइल सेक्टर ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रों का आयात-निर्यात प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई लोग बेरोजगार हुए तो कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने प्लांटों को 15 से 18 दिन तक बंद रखा। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें