लाइव न्यूज़ :

अब बिना इस स्टीकर के नहीं पार कर पाएंगे टोल प्लाजा, जानें क्या है फास्टैग, कहां मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 12:06 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार, जीप के लिये फास्टैग की कीमत 200 रुपये जबकि ट्रक, ट्रैक्टर के लिये 500 रुपये देने होंगे। इसके बाद आप इस फास्टैग को रिचार्ज कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफास्टैग की बिक्री SBI, HDFC और ICICI बैंक और पेट्रोल पंप भी करते हैं।फास्टैग एक ऐसा डिवाइस होता है जिसे गाड़ी के विंडस्क्रीन पर लगा दिया जाता है।

कैश लेनदेन पर रोक लगाने के लिये एक कदम और बढ़ाते हुये सरकार अब टोल प्लाजा से भी कैश को खत्म करने जा रही है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज ने अगस्त में ही घोषणा कर दिया था कि 1 दिसंबर से देश भर में नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा की सभी लेन पर फास्टैग (FASTags) लेन बन जाएंगी।

फास्टैग के जरिये लोगों को भी बहुत आराम हो जाएगा। गाड़ियों में इसके लगने से लोगों को टोल प्लाजा पर पास बनवाने के लिये देर तक रुकना नहीं होगा जिससे जाम में फंसने के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी।

फास्टैग एक ऐसा डिवाइस होता है जिसे गाड़ी के विंडस्क्रीन पर लगा दिया जाता है। RFID टेक्नॉलॉजी पर बेस्ड यह फास्टैग लगी गाड़ी जैसे ही टोल से गुजरती है तो रेडियो फ्रीक्वेंसी टेक्नॉलॉजी की मदद से फास्टैग स्कैन हो जाता है। स्कैन होते ही आपके बैंक खाते या फिर अन्य UPI आधारित गूगल पे, पेटीएम, भीम एप से पैसे कट जाते हैं। ऐसे में आपको लंबी लाइन में लगकर मैन्युअल तरीके से पैसे देकर टोकन लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

फास्टैग की बिक्री SBI, HDFC और ICICI बैंक और पेट्रोल पंप भी करते हैं। इसके अलावा टोल प्लाजा और ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। टैक लेने के लिये एक इन्कवायरी फॉर्म भरना होगा। इसके बाद क्वेरी जनरेट होगी फिर बैंक के ब्रांच पर जाना होगा। वहां जरूरी फॉर्म भरना होगा। इसके लिये पासपोर्ट साइज की फोटो, गाड़ी के जरूरी कागज पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के लिये जरूरी कागज देने होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार, जीप के लिये फास्टैग की कीमत 200 रुपये जबकि ट्रक, ट्रैक्टर के लिये 500 रुपये देने होंगे। इसके बाद आप इस फास्टैग को रिचार्ज कर सकते हैं। इसमें कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 1 लाख रुपये तक रख सकते हैं।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की