लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर इंडिया ने कहा- चालू वित्त वर्ष में 25% घट सकती है घरेलू वाहन बिक्री

By भाषा | Updated: April 19, 2020 12:24 IST

मजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में अर्थव्यवस्था लंगड़ाते हुए एक नई सामान्य स्थिति की ओर बढ़ेगी। मान लें 70-80 प्रतिशत सामान्य यस 50 प्रतिशत सामान्य। यह लंगड़ाकर आगे बढ़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की मार से चालू वित्त वर्ष (2020-21) में देश में वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत तक घट सकती है। एमजी मोटर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पिछले साल के निचले आधार प्रभाव के बावजूद इस महामारी संकट की वजह से घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री में अच्छी-खासी गिरावट आएगी।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस की मार से चालू वित्त वर्ष (2020-21) में देश में वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत तक घट सकती है। एमजी मोटर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पिछले साल के निचले आधार प्रभाव के बावजूद इस महामारी संकट की वजह से घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री में अच्छी-खासी गिरावट आएगी। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि में यह स्वास्थ्य संकट चरम पर रहने की आशंका है। ऐसे में इस तिमाही में वाहन बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।उन्होंने कहा कि उद्योग की दृष्टि से मुझे लगता है कि बुरी स्थिति में इस वित्त वर्ष में वाहन बिक्री 25 प्रतिशत घटेगी। यदि स्थिति थोड़ी अच्छी रहती है, तो वाहन बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट आएगी। यह पूछे जाने पर कि उद्योग इस संकट से कैसे बाहर निकल सकेगा, चाबा ने कहा कि अप्रैल, मई और जून में किसी भी परिदृश्य में बिक्री में कम से कम 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आना तय है।उन्होंने कहा, ‘‘अप्रैल-जून की अवधि काफी महत्वपूर्ण रहेगी। आप अधिक अनिश्चितता देखेंगे। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मामले चरम पर होंगे। उम्मीद की जानी चाहिए की जून से हमें सुरंग के अंत में कुछ रोशनी दिखने लगेगी।’’आगे आने वाली चुनौतियो के बारे में उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में अर्थव्यवस्था लंगड़ाते हुए एक नई सामान्य स्थिति की ओर बढ़ेगी। मान लें 70-80 प्रतिशत सामान्य यस 50 प्रतिशत सामान्य। यह लंगड़ाकर आगे बढ़ेगी।उन्होंने कहा, ‘‘उस समय वाहन उद्योग और अन्य उद्योगों के समक्ष प्रमुख मुद्दा यह होगा कि मांग कैसे बढ़ाई जाए। संभवत: उस समय ग्राहक तैयार नहीं होंगे। वे कार नहीं खरीदेंगे।’’ चाबा ने कहा कि ऐसे में उस समय उद्योग को सरकार के समर्थन की जरूरत होगी।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें