लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन फॉर्मूले में दिव्यांगों को दी छूट, कार-बाइक किसी भी तरह से करें सफर

By भाषा | Updated: October 16, 2019 14:50 IST

दिल्ली सरकार के ऑड-ईवन फॉर्मूले के दौरान महिलाओं को छूट रहेगी। जिसके बारे में पहले ही घोषणा की जा चुकी है लेकिन यह छूट पूरी तरह से नहीं है। कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा रही है जैसे कार को महिला चालक अकेले चला रही हो या फिर उसमें सिर्फ महिला सवारी ही हो।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के ऑड-ईवन फॉर्मूले के दौरान महिलाओं को छूट रहेगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सीएनजी वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ऑड-ईवन योजना से दिव्यांग लोगों को छूट दी जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में चार से 15 नवम्बर के बीच ऑड-ईवन योजना को लागू किया जाएगा। यह तीसरी बार है जब ऑड-ईवन योजना दिल्ली में लागू होगी। केजरीवाल ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘‘ जी हां दिव्यांग लोगों को सम-विषम योजना से निश्चित ही छूट दी जाएगी।’’मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह महिलाओं को इससे छूट देने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि पिछली बार की तरह निजी सीएनजी वाहनों को इससे छूट नहीं दी जाएगी। नये मोटर एक्ट के तहत तो नियम तोड़ने वालों पर 20 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है लेकिन संभावना है कि इतना अधिक फाइन नहीं लगेगा। पहले सुनने में आ रहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा जिसे बढ़ाकर 4,000 रुपये किये जाने की उम्मीद है।

दिल्ली सरकार के ऑड-ईवन फॉर्मूले के दौरान महिलाओं को छूट रहेगी। जिसके बारे में पहले ही घोषणा की जा चुकी है लेकिन यह छूट पूरी तरह से नहीं है। कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा रही है जैसे कार को महिला चालक अकेले चला रही हो या फिर उसमें सिर्फ महिला सवारी ही हो। इसके साथ ही महिला चालकों के साथ 12 साल तक के बच्चे को भी छूट दी जाएगी। 

लेकिन इस बार CNG वाहनों पर भी ऑड-ईवन लागू होगा क्योंकि स्टीकर छोटा होने और अन्य वजहों से जांच करने में परेशानी आने के चलते CNG वाहनों को भी छूट नहीं दी जाएगी। लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सीएनजी वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा। साथ ही दिव्यांग लोगों पर यह नियम लागू नहीं होगा मतलब उन्हें भी राहत मिलेगी।

टॅग्स :ओड इवन रूलदिल्लीट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें