लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ाई में हीरो ने भरी रफ्तार, दान करेगी 60 मोबाइल एंबुलेंस

By रजनीश | Updated: April 14, 2020 19:03 IST

कोरोना से लड़ाई में वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने स्तर पर सहयोग कर रही हैं। जहां हीरो ने 60 मोबाइल एंबुलेंस दान करने का फैसला लिया वहीं महिंद्रा ने भी वेंटीलेटर बनाने का फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देएम्बुलेंस में सोने की व्यवस्था के साथ फर्स्ट-एड किट, आक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध होंगी।ये मोबाइल एम्बुलेंस देश भर में संबंधित प्राधिकरण को सौंपे जाएंगे। हीरो समूह पहले ही कोरोना वायरस को लेकर राहत कार्यों के लिये 100 करोड़ रुपये के कोष की प्रतिबद्धता जता चुका है।

मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली हीरो मोटो कार्प ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी अभियान में मदद के लिये देश भर में संबंधित प्राधिकरणों को 60 मोबाइल एम्बुलेंस दान स्वरूप दे रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मोबाइल एंबुलेंस गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों में मरीजों तक पहुंचने और उन्हें समीप के अस्पताल पहुंचाने में उपयोगी होगी।एंबुलेंस में सोने की व्यवस्था के साथ फर्स्ट-एड किट, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध होंगी। ये मोबाइल एंबुलेंस देश भर में संबंधित प्राधिकरण को सौंपे जाएंगे। हीरो समूह पहले ही कोरोना वायरस को लेकर राहत कार्यों के लिये 100 करोड़ रुपये के कोष की प्रतिबद्धता जता चुका है।हीरो ने कोरोना से लड़ाई में खर्च की जाने वाली धनराशि में से 50 करोड़ रुपये पीएम-केयर्स फंड (प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष) में देने का फैसला किया है और शेष 50 करोड़ रुपये अन्य राहत कार्यों पर खर्च किया जाएगा। कोरोना से लड़ाई में कुछ दिन पहले वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भी वेंटीलेटर का प्रोटोटाइप तैयार किया था। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उस दौरान एक बात बताई थी की वेंटिलेटर (जीवन रक्षक उपकरण) जिनकी लागत 5-10 लाख रुपये के बीच होती है, उनकी कंपनी इन उपकरणों को मात्र 7,500 रुपये में उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा ह्युंडई, किया जैसी अन्य कार निर्माताओं ने भी कोरोना से लड़ाई में आगे आकर लड़ने का फैसला लिया। कई वाहन निर्माता कंपनियों ने मास्क उपलब्ध कराने का फैसला किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGST घटते ही सस्ती हुई ये 5 मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन सबसे आगे...

कारोबारकौन हैं हर्षवर्धन चितले?, हीरो मोटोकॉर्प ने सीईओ बनाया

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें