लाइव न्यूज़ :

इन तीन कारों में ऐसा क्या है खास कि नहीं पड़ी मंदी की मार, हुयी जबरदस्त बिक्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 15:41 IST

पर्सनल यूज के लिये कार हो या कॉमर्शियल यूज के लिये वाहन सभी की बिक्री में भारी गिरावट आयी है। यहां तक कि बाइक की बिक्री में गिरावट आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देबात करें ह्युंडई वेन्यू की तो जुलाई-अगस्त में इसकी 9,000 कारों की बिक्री हुयी। सेल्टोस कार अगस्त में लॉन्च हुई थी और उसी महीने किया की 6,200 कारों की बिक्री हो गयी थी।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के बुरे दौर से गुजर रहा है। अधिकतर कंपनियों के वाहनों की बिक्री में अप्रैल से सितंबर के बीच भयंकर गिरावट देखने को मिली। इसी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान पर लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। दरअसल आर्थिक मंदी को लेकर सरकार की गलत नीतियों पर आरोप लगते रहे हैं। इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी ओला-उबर की वजह से है। इस पर लोगों ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया कि टाटा, अशोक लिलैंड के ट्रक की बिक्री में गिरावट की वजह क्या है? ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट की वजह क्या है?

चाहे पर्सनल यूज के लिये कार हो या कॉमर्शियल यूज के लिये वाहन सभी की बिक्री में भारी गिरावट आयी है। यहां तक कि बाइक की बिक्री में गिरावट आयी है। लेकिन इस भारी मंदी के बीच भी ह्युंडई की वेन्यू, एमजी की हेक्टर और किया की सेल्टोस ऐसी कारें रही हैं जिनमें मंदी का असर नहीं दिखा। इनकी जबरदस्त बिक्री हुयी।

एमजी की हेक्टर कार 4 जून को लॉन्च हुयी थी। लॉन्च होती ही 10,000 कारों की बुकिंग हुयी थी। कुछ ही महीनों में इसकी बुकिंग 28,000 कारों तक पहुंच गयी। सितंबर में एमजी ने 2,608 हेक्टर बेची। इससे पहले जुलाई में हेक्टर की 1,508 यूनिट कारें बिकीं जबकि अगस्त में 2,018 कारें बिकी।

दूसरी कार की बात करें तो उसमें है किया कंपनी की कार सेल्टोस। यह कार अगस्त में लॉन्च हुई थी और उसी महीने किया की 6,200 कारों की बिक्री हो गयी थी। अभी तक 32,000 कारों की बुकिंग हो चुकी है। 

अब बात करें ह्युंडई वेन्यू की तो जुलाई-अगस्त में इसकी 9,000 कारों की बिक्री हुयी। हालांकि ये कारों की बिक्री के ये आंकड़े बहुत चौंकाने वाले नही हैं लेकिन ऐसा लगता है कि लोग थोड़ा अधिक खर्च कर अब लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी से लैस कारों की तरफ झुक रहे हैं। ये तीनों ही कारें इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ आती हैं। ये 4जी कनेक्टिविटी वाली एक सिमकार्ड के जरिये लगातार इंटरनेट से जुड़े रहते हैं।

टॅग्स :कारएमजी मोटरकिया मोटर्स कारपोरेशनहुंडई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें