लाइव न्यूज़ :

मारुति की 800 को बना दिया ऐसी कार जो भारत में भी नहीं हुई है लॉन्च, देखें शानदार तस्वीरें

By रजनीश | Updated: July 12, 2020 19:20 IST

लोग अपनी नई बुलेट से लेकर पुरानी और अन्य कंपनियों की नई-पुरानी बाइक और कार में कई तरह से मॉडिफिकेशन कराते हैं। रॉल्स रॉयस जैसी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां भी अपने ग्राहकों को कार के कलर, इंटीरियर से लेकर कई तरह कस्टमाइजेशन के विकल्प प्रदान करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के बरवानी के निवासी पुनीत को शायद जिम्नी का इतना लंबा इंतजार करना पसंद नहीं आया तो उन्होंने मारुति 800 को ही जिम्नी में कन्वर्ट करने का फैसला किया। भारत में सुजुकी जिम्नी लॉन्च नहीं हुई है लेकिन इसकी लॉन्चिंग की चर्चा है। फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में जिम्नी को पेश किया गया था।

कार या बाइक को मॉडिफाई कराना कई लोगों का शौक होता है। यहां तक की नई गाड़ियों में भी अपनी पसंद के मुताबिक लोग कई तरह से मॉडिफिकेशन कराते हैं। अब एक शख्स ने किसी समय लोगों की शान मानी जाने वाली मारुति सुजुकी 800 को मॉडिफाई कर ऐसा लुक दिया है कि कार मारुति की ही एसयूवी जिमनी की तरह दिखती है..

भारत में सुजुकी जिम्नी लॉन्च नहीं हुई है लेकिन इसकी लॉन्चिंग की चर्चा है। फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में जिम्नी को पेश किया गया था। तभी से भारत में जिमनी की लॉन्चिंग की चर्चा तेज है और दूसरी बात यह भी कि मारुति की तरफ से जिप्सी का उत्पादन बंद करने की घोषणा के बाद उसकी जगह लेने वाली दूसरी कोई कार नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी जिम्नी को अगले साल तक लॉन्च कर देगी। 

मारुति 800 को मॉडिफाई कराकर जिम्नी का रूप देने वाले मध्य प्रदेश के बरवानी के निवासी पुनीत को शायद जिम्नी का इतना लंबा इंतजार करना पसंद नहीं आया तो उन्होंने मारुति 800 को ही जिम्नी में कन्वर्ट करने का फैसला किया। 

पुनीत ने सारा मॉडिफिकेशन एक गैराज की मदद से कराया है। उनके मुताबिक इस मॉडिफिकेशन में तकरीबन 90 हजार रुपये खर्च हुए हैं। मारुति सुजुकी की 800 कार का प्रॉडक्शन भी कंपनी बंद कर चुकी है लेकिन कई लोगों के पास अभी भी ये कार है और लोग धड़ल्ले से इस्तेमाल भी करते हैं। 

मारुति 800 को जिम्नी में मॉडिफाई करने के लिए उसकी छत को निकाला गया है। इसके साथ ही उसकी हेडलाइट, टेललाइट, फ्रंट और रिअर बंपर को भी हटा दिया गया और इसके फ्रंट बंपर को भी गैराज में बनाया गया है। इसका बोनट को भी मॉडिफाई किया गया है।

मॉडिफाई करने के बाद इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्लीन लेंस टर्न सिग्नल्स, बड़े ट्रैक्टर टायर, स्पोर्टी व्हील आर्क, नए विंग मिरर और आगे पर चार नए फॉग लैंप लगाए हैं। इसकी फ्रंट ग्रिल को पुरानी जिम्नी से मिलता-जुलता बनाया है। 

खास बात यह है कि इसे दो दरवाजों वाली एसयूवी और स्पोर्टी कन्वर्टिबल टाइप स्पॉयलर दिया गया है। एससूवी का फील देने के लिए सस्पेंशन भी बदले गए हैं।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें