लाइव न्यूज़ :

जबरदस्त बढ़ी BS6 वाहनों की बिक्री की स्पीड, इस कंपनी की बिक गई लाखों कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2020 14:44 IST

मारुति सुजुकी का कहना है कि BS6 कार बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने का एक मौका है, जिसे हम गंवाना नहीं चाहते। यही वजह है कि कंपनी ने बीएस-6 मानकों के आधार पर सिर्फ इंजन ही नहीं बदला है बल्कि अपने बीएस-4 कारों की सारी डिजाइन भी बदल डाली है। 

Open in App
ठळक मुद्देमारुति ने अप्रैल, 2019 के बाद से ही बीएस-6 वर्जन वाली कारें लॉन्च करना शुरू कर दिया था।अधिकतर कंपनियां फरवरी के अंत तक अपने सभी मॉडल्स के BS6 वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

अप्रैल से लागू हो रहे नए एमिशन नॉर्म्स से पहले ही BS6 वाहनों की डिमांड बढ़ने लगी है। मारुति सुजुकी ने बताया कि उसने पिछले छह महीनें में 5 लाख BS-6 कारों की बिक्री की है। टाटा मोटर्स ने भी बुधवार को अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज को लांच करने के साथ ही अपने कई मॉडलों का BS-6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि बीएस-6 वर्जन में सारे उत्पाद आने के बाद कंपनी के वाहनों की मांग बढ़ने के आसार हैं। मारुति सुजुकी लगभग अपने सभी प्रमुख मॉडलों ऑल्टो, इको, एस-प्रेसो, सिलेरिओ, वैगन-आर, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, अर्टिगा, एक्सएल-6 के BS-6 वर्जन लॉन्च कर चुकी है। 

मारुति ने अप्रैल, 2019 के बाद से ही बीएस-6 वर्जन वाली कारें लॉन्च करना शुरू कर दिया था। कंपनी का कहना है कि यह कार बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने का एक मौका है, जिसे हम गंवाना नहीं चाहते। यही वजह है कि कंपनी ने बीएस-6 मानकों के आधार पर सिर्फ इंजन ही नहीं बदला है बल्कि अपने बीएस-4 कारों की सारी डिजाइन भी बदल डाली है। 

टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक कार अल्ट्रोज का भी BS6 वर्जन लॉन्च किया है। हाल ही में इस कार को ग्लोबल एनसीपी के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। 

ह्युंडई ने भी औरा नाम से BS6 सेडान कार लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी सैंट्रो, निओस के पेट्रोल वर्जन के बीएस-6 मॉडल भी लांच कर चुकी है। हुंडई ने बीएस-6 में जो गाड़ियां उतारी हैं, उनकी बिक्री बीएस-4 के मुकाबले ज्यादा है। 

हालांकि अधिकतर कंपनियां फरवरी के अंत तक अपने सभी मॉडल्स के BS6 वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। लेकिन एक बात जान लेना महत्वपूर्ण है कि BS6 वाहनों के आ जाने से पुराने BS4 वाहनों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। न तो उन्हें बंद किया जाएगा और न ही उन पर किसी तरह की कोई रोक रहेगी।

टॅग्स :बीएस ६मारुति सुजुकीटाटाहुंडईकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें