लाइव न्यूज़ :

छोटे इंजन वाले वैगनआर की भी बढ़ गई कीमत, हुआ ये जरूरी बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 12:26 IST

नई वैगनआर को कंपनी के लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। नए प्लेटफॉर्म पर बनी कार पुराने मॉडल वाली वैगनआर से ज्यादा बड़ी है। नई कार में लेटेस्ट डिजाइन के हेडलैम्प, नई ग्रिल दी गई हैं। साथ ही कार के इंटीरियर को भी पहले से शानदार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे1.0 लीटर इंजन वाली वैगनआर एयरबैग, ईबीडी विद एबीएस, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिये गए हैं।अप्रैल से सिर्फ BS-6 प्लेटफॉर्म पर बनी गाड़ियां ही बेची जा सकेंगी।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जून में वैगनआर (WagonR) का बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स वाला मॉडल लॉन्च किया था। यह कार 1.2 लीटर वाले इंजन के साथ लॉन्च की गई थी। अब कंपनी इसके 1.0 लीटर वाले इंजन को भी BS-6 एमिशन के मुताबिक अपग्रेड कर दिया है। BS-6 के बारे में पहले से ही कहा जा रहा है कि इसके मुताबिक इंजनों को अपग्रेड करने से कार की कीमत बढ़ेगी तो वैगनआर की कीमत भी बढ़ गई है।

वैगनआर 1.2 लीटर और 1.0 लीटर वाले पेट्रोल इंजन के साथ आती है। और कंपनी ने दोनों ही मॉडल्स को BS-6 एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक अपग्रेड कर दिया है। इससे कार की कीमतों में 12 से 15 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

जहां 1.0 लीटर वाली वैगनआर की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 4.42 लाख से 5.41 लाख रुपये के बीच कर दी गई है जबकि पहले वाले BS-4 मॉडल की कीमत 4.3 लाख से 5.3 लाख रुपये थी।

नई वैगनआर को कंपनी के लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। नए प्लेटफॉर्म पर बनी कार पुराने मॉडल वाली वैगनआर से ज्यादा बड़ी है। नई कार में लेटेस्ट डिजाइन के हेडलैम्प, नई ग्रिल दी गई हैं। साथ ही कार के इंटीरियर को भी पहले से शानदार बनाया गया है। 1.0 लीटर इंजन वाली वैगनआर एयरबैग, ईबीडी विद एबीएस, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिये गए हैं।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें