लाइव न्यूज़ :

मारुति ने लॉन्च की सीएनजी वाली वैन, आने-जाने, सामान ढोने के साथ ही एंबुलेंस के लिए करें इस्तेमाल

By रजनीश | Updated: March 17, 2020 15:36 IST

कई लोग अपने बिजनेस और अन्य जरूरतों के हिसाब से ऐसा वाहन चाहते हैं जिसका इस्तेमाल वह इमरजेंसी में कहीं आने-जाने के लिए भी कर सकें और साथ ही अपने दुकान और अन्य जरूरतों के सामान को भी एक जगह से दूसरे जगह ले जा सकें।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति ईको 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन के साथ आती है।कंपनी इस वैन को 12 वैरियंट में उपलब्ध कराती है।इसका इस्तेमाल कार्गो (सामान ढ़ोने) और एंबुलेंस की तरह भी किया जा सकता है।

मारुति सुजुकी ने अपनी मल्टी पर्पज वैन ईको (EECO) का बीएस6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 4.64 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) से 5.06 लाख रुपये के बीच रखी गई है। नई ईको के साथ कंपनी S-CNG ऑप्शन भी ऑफर कर रही है। कंपनी ने इस कार को 'मिशन ग्रीन मिलियन' प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया है।

साल 2010 में लॉन्च होने के बाद से अब तक इस वैन की 6.7 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। वैन सेगमेंट में इस कार का 87 परसेंट मार्केट शेयर है। मारुति सुजुकी अब तक लगभग 10 लाख सीएनजी और हाइब्रिड कारों की बिक्री कर चुकी है। अगले कुछ सालों में कंपनी अपने मिशन ग्रीन मिलियन प्रोग्राम के तहत 1 मिलियन (लगभग 10 लाख) और वाहन बेचने की योजना में है।  

मारुति ईको 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन के साथ आती है। कंपनी इस वैन को 12 वैरियंट में उपलब्ध कराती है। इसका इस्तेमाल कार्गो (सामान ढ़ोने) और एंबुलेंस की तरह भी किया जा सकता है।

संकरी गलियों और कम जगह वाले इलाकों के लिए वैन में स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। वैन में ड्राइवर एयरबैग, एबीएस विद ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमांइडर और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम दिए गए हैं।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें