लाइव न्यूज़ :

BS-6 लागू होने से सस्ते दाम में बेंची जा सकती हैं स्टाक में रखी कार और बाइक

By भाषा | Updated: June 29, 2019 16:07 IST

कंपनी ने अपने शेयरधारकों से कहा, ‘‘पूरे उद्योग जगत के लिये हमारा मानना है कि एक अप्रैल 2020 से लागू हो रहे बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अप्रत्याशित परिणाम हो सकते हैं।’’

Open in App

बजाज ऑटो लिमिटेड ने अगले साल अप्रैल से लागू होने जा रहे भारत स्टेज छह (बीएस-6) के अप्रत्याशित परिणाम होने की आशंका व्यक्त की है। उसने कहा कि इसके कारण घरेलू बाजार में पुराने बीएस-4 वाहनों की बाजार में एक साथ भरमार हो सकती है जिससे चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कीमतों को लेकर अवांछित मूल्य प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।कंपनी ने 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसके मोटरसाइकिल, तिपहिया वाहन तथा छोटे चौपहिया वाहन एक अप्रैल 2020 से कुछ महीने पहले ही बीएस-6 मानक लायक हो जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों की इस संबंध में तैयारी को लेकर कुछ कहना मुश्किल है।कंपनी ने अपने शेयरधारकों से कहा, ‘‘पूरे उद्योग जगत के लिये हमारा मानना है कि एक अप्रैल 2020 से लागू हो रहे बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अप्रत्याशित परिणाम हो सकते हैं।’’ उसने कहा, ‘‘हालांकि प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बीएस-6 को लेकर तैयारी का अनुमान लगा पाना मुश्किल है। यदि उनमें से कुछ या अधिकांश के पास बीएस-4 वाहनों का बड़ा भंडार रहा, इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में वे इसे बाजार में झोंकने को बाध्य हो जाएंगे।’’कंपनी ने कहा, ‘‘इससे कीमतों को लेकर अवांछित प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है जो हर किसी के लिये नुकसानदेह होगा। हम यह दावा नहीं कर सकते हैं कि ऐसा होगा ही, लेकिन हम इस जोखिम की आशंका को पूरी तरह से दरकिनार भी नहीं कर सकते हैं।’’कंपनी ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों में घरेलू बाजार और प्रतिस्पर्धी होगा तथा वह समय अब समाप्त हो रहा है जब कोई एक विनिर्माता एक या अधिक श्रेणी में वर्चस्व का दावा कर सके। उसने कहा कि 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक के सरप्लस के साथ बजाज ऑटो में इस तरह की प्रतिस्पर्धा से उबरने की क्षमता है।

टॅग्स :बजाजकारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें