लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी के इस प्लेटफॉर्म के जरिये मनाएं धनतेरस, अल्टो से भी आधी कीमत पर पाएं स्विफ्ट और वैगन आर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 18:26 IST

सिर्फ वैगन आर और स्विफ्ट ही नहीं बल्कि मारुति सुजुकी के इस प्लेटफॉर्म पर आपको अधिकतर मॉडल मिल जाएंगे। इसके जरिये आपके पैसे भी ज्यादा खर्च नही होंगे और आपको कार भी मिल जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी ने अपने कार शो-रूम की तरह ही ट्रूवैल्यू का शो-रूम भी बना रखा है।ट्रूवैल्यू पर आपको 2-3 साल से लेकर 8-10 साल तक पुरानी कारें मिल जाती हैं।

धनतेरस के अवसर पर आप परिवार के लिये खरीदना चाहते हैं कार तो लेकिन नई कार के बराबर पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं आसान तरीका। सबकी जरूरतें अलग होती हैं। कुछ लोग इमरजेंसी की स्थितियों के लिये घर में कार रखना चाहते हैं तो कुछ लोग जाड़ा गर्मी बरसात से बचकर ऑफिस जाने के लिये लेना चाहते हैं। लेकिन वो नई कार के बराबर पैसे नहीं खर्च चाहते या फिर उनका बजट टाइट है तो मारुति सुजुकी अपने प्लेटफॉर्म ट्रू वैल्यू के जरिये यूज्ड कारों को खरीदता और बेचता है।

मारुति सुजुकी ने अपने कार शो-रूम की तरह ही ट्रूवैल्यू का शो-रूम भी बना रखा है जहां आपको नई अल्टो से भी कम कीमत पर स्विफ्ट डिजायर और वैगन आर कार मिल जाती हैं। ट्रूवैल्यू में एक मॉडल की कारों का कीमत अलग-अलग हो सकती है। जैसे अगर वहां 3 वैगनआर खड़ी मिलती हैं तो तीनों की कीमत अलग-अलग हो सकती है। इसके पीछे गाड़ी की कंडीशन, कौन सा मॉडल है जैसी चीजें शामिल होती हैं।

मारुति की स्विफ्ट काफी पॉप्युलर कार है। ट्रूवैल्यू पर आपको 2-3 साल से लेकर 8-10 साल तक पुरानी कारें मिल जाती हैं। मॉडल और कंडीशन के हिसाब से इनकी कीमत भी 1.50 - 2 लाख से लेकर 4-5 लाख रुपये तक हो सकती है।

सिर्फ वैगन आर और स्विफ्ट ही नहीं बल्कि मारुति सुजुकी के अधिकतर मॉडल आपको ट्रूवैल्यू पर मिल जाएंगे। इसके जरिये आपके पैसे भी ज्यादा खर्च नही होंगे और आपको कार भी मिल जाएगी। आप कार खरीदें या न खरीदें लेकिन और अधिक जानकारी के लिये आप ट्रूवैल्यू जाकर और जानकारी ले सकते हैं। वहां जाकर आप कीमत भी कम ज्यादा करने का आग्रह कर सकते हैं। बेहतर होगा कि जब आप कार लेने जाएं तो अपने किसी परिचित को साथ ले जाएं जिन्हें कार के, उसके इंजन के बारे में थोड़ा बेहतर जानकारी हो।  

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारकार खरीदने की टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें