लाइव न्यूज़ :

BMW एक्स7 भारत में लॉन्च, कीमत 99 लाख रुपये

By भाषा | Updated: July 25, 2019 17:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देशोरूम में BMW X7 की कीमत 98.9 लाख रुपये हैएयर सस्पेंशन से एक्स -7 की ऊंचाई घटाई या बढ़ाई जा सकती है

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी प्रमुख स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (एसएवी) एक्स -7 को बृहस्पतिवार को भारत में पेश किया। शोरूम में इसकी कीमत 98.9 लाख रुपये है।

कंपनी ने इसके अलावा अपनी सेडान कार 7 सीरीज का नया संस्करण भी पेश किया। यह मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मौजूद हैं। इसकी कीमत 1.22 से 1.34 करोड़ रुपये के दायरे में है। कंपनी ने 7 सीरीज का प्लग - इन - हाइब्रिड संस्करण भी पेश किया है।

इसकी कीमत 1.65 करोड़ रुपये (पेट्रोल) और 2.42 करोड़ रुपये (डीजल) है। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि BMW X7 के डीजल संस्करण का उत्पादन स्थानीय स्तर पर चेन्नई संयंत्र में किया जाएगा जबकि पेट्रोल संस्करण पूर्ण निर्मित इकाइयां (सीबीयू) होंगी। एक्स -7 बीएमडब्ल्यू द्वारा निर्मित अब तक की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल है।

इसका पेट्रोल संस्करण 340 हार्सपावर की पावर जेनरेट करता है। यह 0 से 100 किमी की रफ्तार मात्र 6.1 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं , डीजल संस्करण 256 एचपी की पावर देती है और सिर्फ सात सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। एयर सस्पेंशन से एक्स -7 की ऊंचाई घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

टॅग्स :बीएमडब्ल्यूकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें