लाइव न्यूज़ :

कार, बाइक को कोरोना से बचाने वाले इस उपाय से मुश्किल में पड़ सकती है जान, वीडियो में देखिए क्या हुआ शख्स के साथ

By रजनीश | Updated: June 1, 2020 19:54 IST

बताया जा रहा है कि अल्कोहल बेस्ड सेनेटाइजर गर्मी के मौसम में कई बार खतरनाक हो सकते हैं। इनको गर्म या आग से बचाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक लेकर गुजर रहा था उस दौरान उसकी बाइक पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाता है। स्प्रे करते ही बाइक में आग लग जाती है औऱ बाइक चालक गिर जाता है। हालांकि बाइक से पहले एक स्कूटी को सैनिटाइज किया जाता है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और बचाव के लिए लोग तरह के उपाय अपना रहे हैं। ऐसे में कार औऱ बाइक को सेनेटाइज करने जैसे नए बिजनेस भी उभर कर सामने आए हैं। कई जगहों पर पेट्रोल पंपों और सीएनजी स्टेशनों पर भी गाड़ियों को डिस-इन्फेक्ट करने की चर्चा भी हो रही है। 

लेकिन कार-बाइक को सेनेटाइज कराते समय अगर सावधानी न बरती गई तो यह लोगों के लिए मुसीबत भी पैदा कर सकता है। कई बार तो यह जानलेवा भी हो सकता है। 

दरअसल बाइक को सेनेटाइज करने से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद भारी गर्मी और चलते-चलते गर्म हो चुकी कार औऱ बाइक को सेनेटाइज करने पर लोग सोशल मीडिया पर सवाल भी उठा रहे हैं।  

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक लेकर गुजर रहा था उस दौरान उसकी बाइक पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाता है। स्प्रे करते ही बाइक में आग लग जाती है औऱ बाइक चालक गिर जाता है। हालांकि इसी वायरल वीडियो में बाइक से पहले एक स्कूटी को सैनिटाइज किया जाता है। लेकिन स्कूटी आसानी से निकल जाती है। लेकिन जैसे स्कूटी जाने का इंतजार कर रहे बाइक सवार शख्स की बारी आती है और उसकी बाइक पर सैनिटाइज का छिड़काव होता है तो अचानक से बाइक में आग लग जाती है। 

अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से बचेंहालांकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सेनेटाइज करने वाले दोनों शख्स बाइक को भी ठीक उसी तरह से सैनेटाइज करते हैं जैसे उन्होंने स्कूटी को किया था। लेकिन शायद स्कूटी के इंजन में जो कवर लगा होता है उस वजह से स्कूटी के साथ दुर्घटना होने से बच गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबाइकस्कूटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें