लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल का खर्च आधा कर सकती हैं ये 5 बाइक्स, कीमत सोच से भी कम, माइलेज धुआंधार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 17:04 IST

बजट रेंज में बेहतरीन माइलेज के साथ ही शानदार परफॉर्मेंस वाली बाइक चुनना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि कीमत कम रखने के चक्कर में बाइक के पावर से समझौता किया जाता है तो कई बार बैलेंस्ड बाइक बनाने के चक्कर में कीमत थोड़ा ज्यादा बढ़ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देबजाज की प्लेटिना बेहतरीन माइलेज के नाम के साथ ही लॉन्च हुई थी।इन बाइक्स की कीमत भी बजट रेंज के हिसाब से है।

ऐसा नहीं है कि सभी को तेज स्पीड वाली और पॉवरफुल बाइक ही चाहिये। ऐसे लोगों की भी अच्छी खासी संख्या है जो सामान्य कीमत और बढ़िया एवरेज वाली बाइक पसंद करते हैं। यही वजह है कि हीरो की स्प्लेंडर और अन्य कंपनियों की शुरुआती कीमत वाली बाइक्स भी बिक्री के मामले में काफी बढ़िया प्रदर्शन करती हैं। तो हम आपको बता रहे हैं भारत की उन 5 बाइक्स के बारे में जो बेहतरीन माइलेज के लिये पहचानी जाती हैं-

इस लिस्ट की सबसे सस्ती बाइक है बजाज की CT 100 जो कि मात्र 32 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक इस माइलेज 89 किलोमीटर प्रति लीटर है।

दूसरी बाइक है टीवीएस स्पोर्ट। यह बाइक 80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने के दावे के साथ आती है। हालांकि इस बाइक में पावर थोड़ा कम है इसके चलते इसकी कीमत भी 48 हजार रुपये रखी गई है। 

तीसरी बाइक है हीरो की एचएफ डीलक्स जो कि माइलेज के हिसाब से 82 किलोमीटर प्रति लीटर दावे के साथ आती है। इसकी कीमत 51 हजार रुपये रखी गई है। यह बाइक काफी बेहतरीन तरीके से ट्यून की गई है जिससे कि यह परफॉर्मेंस के साथ ही बेहतरीन माइलेज भी देती है। हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है।

चौथी बाइक है बजाज की प्लेटिना, यह बाइक बेहतरीन माइलेज के नाम के साथ ही लॉन्च हुई थी। यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज के दावे के साथ आती है। इसकी कीमत 54 हजार रुपये रखी गई है।

पांचवी बाइक है टीवीएस की रेडॉन बाइक। इस बाइक का थोड़ा बहुत लुक पुरानी स्प्लेंडर जैसा है। इसका माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी कीमत 59 हजार रुपये है।

टॅग्स :बाइकहीरो मोटोकॉर्पटीवीएसबजाजबजाज सीटी100
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें