लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से हैं परेशान, तो ये सस्ती सीएनजी कार देंगी आराम, देती हैं 30 से ज्यादा का माइलेज

By रजनीश | Updated: June 30, 2020 18:07 IST

यदि आप सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो नई कार खरीदते समय ही कंपनी फिटेड सीएनजी कार ही खरीदें। पेट्रोल कार के साथ सीएनजी ऑप्शन वाली कार लेने में आपको थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकत है लेकिन कंपनी से ही जो सीएनजी किट फिट होकर आती है वह बाजार से लगवाने वाले सीएनजी से ज्यादा सुरक्षित होती है।

Open in App
ठळक मुद्देजिन लोगों को रोजाना आने-जाने के लिए कार की जरूरत होती है उनके लिए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को देखते हुए सीएनजी कार बेहतरीन विकल्प है।हालांकि सीएनजी कार के लिए सीएनजी पंप की उपलब्धता पेट्रोल पंपों की तरह सभी जगह नहीं है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रोजाना कार का इस्तेमाल करने वालों को थोड़ा ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए पेट्रोल-डीजल के अलावा अन्य ईधन विकल्प के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में भी बताएंगे जो वर्तमान समय में सीएनजी से चलने कम कीमत में आने वाली बेस्ट कार हैं। 

​Maruti Suzuki Alto CNGमारुति सुजुकी की कार ऑल्टो देश की सबसे सस्ती सीएनजी कार है। इसमें 796cc का इंजन दिया गया है। यह सीएनजी मोड में 41 PS की पावर और 60 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। ऑल्टो के सीएनजी मॉडल की शुरुआत 4.33 लाख रुपये से होती है। यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

​Maruti Suzuki S-Presso CNGमारुति सुजुकी की ही एस-प्रेसो भी सीएनजी कार खरीदने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इस कार में 998cc का इंजन दिया गया है, जो 60 PS की पावर और 78 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल की कीमत 4.84 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार सीएनजी के साथ 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

​Maruti Suzuki Celerio CNGमारुति सुजुकी की कार सेलेरियो का सीएनजी मॉडल 998cc इंजन के साथ आती है। यह कार 60 PS की पावर और 78 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। सेलेरियो के सीएनजी मॉडल की कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

​Maruti Suzuki WagonR CNGमारुति सुजुकी की वैगनआर भी सीएनजी कार पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें भी 60 PS का पावर और 78 Nm टॉर्क मिलता है। यह कार 998cc इंजन के साथ आती है। इस कार के सीएनजी मॉडल की शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है। वैगनआर के सीएनजी मॉडल का माइलेज 33.54 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।

​Hyundai Santro CNGहुंडई सैंट्रो भी बजट रेंज में सीएनजी कार पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है। यह कार 1086 cc इंजन के साथ आती है। सीएनजी मोड में यह कार 60 PS की पावर और 86 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। सीएनजी मॉडल वाले सैंट्रो की शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये है। यह कार सीएनजी के साथ 30.48 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें