लाइव न्यूज़ :

भारत में जल्द आने वाली है Bajaj की छोटी Qute कार, 1 लीटर में देती है 36Km का माइलेज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 6, 2019 17:58 IST

Bajaj Qute को भारतीय बाजार में सबसे पहले कमर्शियल कार के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये होगी। बता दें कि Qute फिलहाल 20 देशों में बिक्री की जा रही है।

Open in App

बजाज ऑटो की कार क्यूट जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ने वाली है। खबरों के मुताबिक, कंपनी Bajaj Qute को अगले महीने लॉन्च करने वाली है। बजाज क्यूट को भारतीय बाजार में सबसे पहले कमर्शियल कार के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये होगी। बता दें कि Qute फिलहाल 20 देशों में बिक्री की जा रही है। इनमें यूरोप, एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका शामिल हैं. इस कार को साल 2012 में सबसे पहले पेश किया गया था। बजाज क्यूट को पहली RE60 कोडनेम से 2012 ऑटो में पेश किया गया था।

Bajaj Qute

Bajaj Qute के फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें तो बजाज क्यूट में पावर देने के लिए 216 सीसी, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 13 PS की मैक्सिम पावर और 18.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह मोटरसाइकिल में दिए जाने वाले गियरबॉक्स की तरह ही है। इस कार की सबसे बड़ी खास बात यह है कि माइलेज में सबसे पावरफुल है। यह कार 1 लीटर में 36 किलोमीटर का माइलेज देती है। कहा जा रहा है कि बाइक की तरह इसमें भी 5 स्पीड यूनिट वाला गियरबॉक्स मौजूद होगा।

Bajaj Qute

बजाज क्यूट में पेट्रोल के साथ CNG और LPG फ्यूल के दो ऑप्शन दिए जाएंगे। बजाज की ओर से दावा किया जा रहा है कि क्यूट, 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से भारत की सड़को पर दौड़ेगी। Qute का वजन 400 किग्रा है। जबकि इसकी लंबाई 2752 मिमी, चौड़ाई 1312 मिमी और ऊंचाई 1652 मिलीमीटर है।

टॅग्स :बजाजकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें