लाइव न्यूज़ :

मारुति, हीरो, टाटा जैसी वाहन निर्माता कंपनियों ने बनाए एप, कर्मचारियों के स्वस्थ्य की रखी जाती है जानकारी

By रजनीश | Updated: May 7, 2020 14:43 IST

कंपनी के कार्यकारी निदेशक मंडल (मानव संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी और सुरक्षा) के सदस्य राजेश उप्पल ने कहा, ‘‘ हम एक अभूतपूर्व वैश्विक स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी ने ‘कोविड-19 कार्यबल’ भी गठित किया है जो यह सुनिश्चित करेगा कि कर्मचारी सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा परामर्शों का पालन कर रहे हैं। वेलनेस मित्र एप्प को कंपनी ने खुद से विकसित किया है। यह देशभर में फैले कंपनी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां रखने और निगरानी करने में मदद करता है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने 34,000 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अपना ‘वेलनेस मित्र’ एप्प विकसित किया है। यह एप्प कंपनी के देशभर में फैले कर्मचारियों की वास्तविक समय में स्वास्थ्य निगरानी करने में सहायक है। वहीं कर्मचारी इस एप्प की माध्यम से आकस्मिक स्थिति में मदद भी मांग सकते हैं।कंपनी के मुताबिक उसने अपनी पूरी श्रृंखला के तहत सभी कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु एप्प’ अनिवार्य कर दिया है। इस पर कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को रोज अपनी स्वास्थ्य जानकारी देनी है। इसके अलावा कंपनी ने ‘कोविड-19 कार्यबल’ भी गठित किया है जो यह सुनिश्चित करेगा कि कर्मचारी सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा परामर्शों का पालन कर रहे हैं।इस बारे में कंपनी के कार्यकारी निदेशक मंडल (मानव संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी और सुरक्षा) के सदस्य राजेश उप्पल ने कहा, ‘‘ हम एक अभूतपूर्व वैश्विक स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमने वेलनेस मित्र एप्प विकसित किया है जो आरोग्य सेतु एप्प का ही पूरक है।’’उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप्प किसी व्यक्ति के आने-जाने, मिलने-जुलने या संपर्क में आने की जानकारी देती है और कोविड-19 से संक्रमित लोगों के बारे में अलर्ट देती है। वहीं प्रौद्योगिकी मदद से हम अपने सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की वास्तविक समय में निगरानी कर रहे हैं।वेलनेस मित्र एप्प को कंपनी ने खुद से विकसित किया है। यह देशभर में फैले कंपनी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य से जुड़ी ना सिर्फ जानकारियां रखने और निगरानी करने में मदद करता है। बल्कि जरूरत के वक्त कंपनी के कर्मचारी इससे मदद भी मांग सकते हैं। कंपनी जल्द ही अपने संयंत्रों को दोबारा चालू करने की दिशा में बढ़ रही है। कंपनी केवल उन्हीं लोगों को काम पर आने की अनुमति देगी जिनका स्वास्थ्य पिछले 14 दिनों में सही रहा है। दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भी कर्मचारियों को फिर से काम शुरू करने से पहले हीरो एम्पलॉई एप (Hero Employee App) के माध्यम से अपने अच्छे स्वास्थ्य की अनिवार्य रूप से घोषणा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, एक नया एप हीरो होप (Hero HOPE) भी तैयार किया गया है। HOPE का अर्थ है Hero’s Operation for Pandemic Elimination (महामारी उन्मूलन के लिए हीरो का अभियान), यह उपयोगकर्ताओं की कॉन्टैक्ट ट्रैसबिलिटी में मदद करता है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भी एक हेल्थ पोर्टल लॉन्च किया है जहां कर्मचारी अपने और परिवार के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी देते हैं। इसके साथ ही टाटा ने एक कर्मचारी सहायता कार्यक्रम भी शुरू किया है।(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें