लाइव न्यूज़ :

Auto Expo 2020: मारुति सुजुकी ने फ्यूचरो इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार से उठाया पर्दा, 10 लाख पर्यावरण अनुकूल कारें बेचने का लक्ष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 17:33 IST

ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) इवेंट में मारुति सुजुकी कंपनी के प्रबंध निदेशक केनिची आयुकावा ने कहा है कि कंपनी ने अगले कुछ साल में दस लाख पर्यावरण अनुकूल कारें बनाने और बेचने का लक्ष्य रखा है। इससे देश को पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देMaruti Suzuki ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी फ्यूचरो इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट (Futuro-E) कार से पर्दा उठाया हैमारुति सुजुकी ने कुछ साल में दस लाख पर्यावरण अनुकूल कारें बनाने और बेचने का लक्ष्य रखा है

ग्रेटर नोएडा में बुधवार (5फरवरी) को मीडिया इवेंट के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े ऑटो शो का 15वां एडिशन 'ऑटो एक्सपो 2020' इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट में दुनिया भर से बड़ी-बड़ी कार निर्माता कंपनियों  ने अपनी कारों का जलवा बिखेरा। इस इवेंट में मारुति सुजुकी, मर्सीडीज, महींद्रा  और  टाटा मोटर्स समेत कई बड़ी कार निर्मता कंपनियों ने अपनी कारों का प्रदर्शन किया। इसी बीच देश की सबसे  बड़ी कार निर्मता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी फ्यूचरो इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट (Futuro-E) कार से पर्दा उठाया है।ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) इवेंट में मारुति सुजुकी कंपनी के प्रबंध निदेशक केनिची आयुकावा ने कहा है कि कंपनी ने अगले कुछ साल में दस लाख पर्यावरण अनुकूल कारें बनाने और बेचने का लक्ष्य रखा है। इससे देश को पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।  हालांकि कंपनी पिछले एक दशक में सीएनजी और स्मार्ट हाईब्रिड विकल्प वाली दस लाख पर्यावरण अनुकूल कारों की बिक्री पहले  ही कर चुकी है।ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में कंपनी ने अपनी कार फ्यूचरो-ई कॉन्सेप्ट (Futuro-E) पेश की है। इस दौरान कंपनी के निदेशक ने कहा कि यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है और इसे दुनिया के सामने पहली बार पेश किया जा रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'ऑटो एक्सपो 2020 में  इस बार हम 'मिशन ग्रीन मिलियन' के साथ आए हैं।'इसके अलावा कंपनी ने इस इवेंट के दौरान दावा किया कि यह उनकी देश में सस्ती और सतत हरित प्रौद्योगिकी को लाने की प्रतिबद्धता को दर्शता है।

टॅग्स :ऑटो एक्सपो 2020मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें