लाइव न्यूज़ :

2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो : साइट प्लान रिलीज़, जानें क्या होगा खास

By सुवासित दत्त | Updated: January 9, 2018 15:20 IST

पिछली बार की तरह ही इस बार ऑटो एक्सपो ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मोटर शो 9 से 14 फरवरी और कॉम्पोनेंट शो 8 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देऑटो एक्सपो का आयोजन 9 से 14 फरवरी के बीच किया जाएगाऑटो एक्सपो ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित की जाएगीकॉम्पोनेंट एक्सपो का आयोजन दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में किया जाएगा

2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो का आयोजन 9 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। ऑटो एक्सपो में अब बस कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं ऐसे में हिस्सा लेने वाली कंपनियों और आयोजकों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ऑटो एक्सपो के आयोजकों ने मंगलवार को एग्जिबिशन का साइट प्लान रिलीज किया।

ऑटो एक्सपो का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। ये एग्जिबिशन अलग अलग हॉल में 65,000 स्वॉयर मीटर में लगा होगा। वहीं, 2018 ऑटो कॉम्पोनेंट शो का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में 8 से 11 फरवरी के बीच किया जाएगा।

इंडिया एक्सपो मार्ट 58 एकड़ में फैला हुआ है। 65,000 स्कवॉयर मीटर के इस मार्ट में एग्जिबिशन एरिया, कंवेसन फैसिलिटी, बिजनेस लाउंज, वीआईपी लाउंज, बिजनेस सेंटर, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, पार्किंग एरिया, स्टोरेज और वेयरहाउस स्थित होगा। एग्जिबिशन एरिया में वाई-फाई की सुविधा होगी और पूरे इलाके पर सीसीटीवी के ज़रिए नज़र रखी जाएगी। एक्सपो मार्ट में प्रवेश के लिए 12 एंट्री और एग्जिट गेट बनाए जाएंगे। एक्सपो मार्ट में कुल 16 एग्जिबिशन हॉल हैं। इसके अलावा यहां फूड कोर्ट, फर्स्ट एड और मेडिकल सेंटर जैसी सुविधाएं भी होंगी।

इस साल ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाली कंपनियां अपने कई नए प्रोडक्ट शोकेस करेंगी। इसमें कॉन्सेप्ट मॉडल और नए लॉन्च भी शामिल होंगे। इस ऑटो एक्सपो में Maruti Suzuki, Hyundai, Honda Car India, Toyota जैसी बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा Kia Motors पहली बार इस ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेगी।

इस ऑटो एक्सपो में Volkswagen Group से जुड़ी कंपनियां जैसे Volkswagen, Audi, Skoda हिस्सा नहीं लेंगी। इसके अलावा Nissan India, Bajaj Auto और Royal Enfield भी ऑटो एक्सपो में हिस्सा नहीं ले रहीं।

टॅग्स :2018 दिल्ली ऑटो एक्सपोकारमारुति सुजुकीहुंडईटाटा मोटर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें