लाइव न्यूज़ :

THAR प्रेमियों के लिये खुशखबरी, सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता, होंगे ये बड़े बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 08:26 IST

महिंद्रा की थार ऑफ रोड कार है। अभी तक यह टिपिकल रफ एंड टफ डिजाइन के साथ आती थी लेकिन अब आने वाली थार BS-6 एमिशन नॉर्म्स को भी फॉलो करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिंद्रा थार अपने आप में एक अलग ही कैटेगरी की कार है। इसे ऑफ रोडर कहा जा सकता है।यह कार सॉफ्ट टॉप और हार्ड टॉप ऑप्शन के साथ आती है।

स्लोडाउन और तेजी से बदल रहे कार बाजार में मजबूती से बने रहने के लिये कंपनियां तेजी से अपने गाड़ियों को अपग्रेड करने में लगी हैं। इसी क्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी जल्द ही नई स्कॉर्पियो, थार और XUV 500 लॉन्च करने की तैयारी में है। महिंद्रा की थार को लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है। इस बार की थार में काफी बड़े बदलाव दिखने वाले हैं।

इसी के साथ ही लोगों को सेकंड जेनरेशन की स्कॉर्पियो भी देखने को मिल सकती है। नई थार कंपनी के नये लैडर प्रेम चेसिस पर बनेगी और पहले से बड़े साइज की होगी। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कार 5 और 6 सीटर ऑप्शन के साथ आएगी।

मैकेनिकल बदलाव की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर सस्पेंसन में बदलाव देखने के साथ ही चौड़े टायर देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस विद ईबीडी, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिये जाएंगे।

कार में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, न्यू स्टीरिंग व्हील, बड़ा मल्टी इन्फो डिस्प्ले दिये जाएंगे। खास बात यह कि इसे BS-6 एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक अपग्रेड किया जाएगा। इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 140 हॉर्सपावर की ताकत देगा। इसमें 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल ट्रासमिशन दिया जाएगा। 

टॅग्स :महिंद्राएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें