लाइव न्यूज़ :

भारत आने को तैयार है यूरोप की ये बेस्ट सेलिंग कार, सेल्टॉस, हेक्टर सहित इन कारों को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

By रजनीश | Updated: April 8, 2020 19:46 IST

फ्रेंच कार कंपनी Citroen की की सी5 एयरक्रॉस कार काफी पॉपुलर और बेस्ट सेलिंग कार है। यूरोप में यह कार काफी ज्यादा पसंद की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार में मस्कुलर बॉडी और ऊंचा स्टाइलिश बोनट दिया जाएगा और इसमें स्टाइलिश अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे। ग्लोबल मार्केट में अभी तक इस कार के एक लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। यह कार यूरोप की 12 बेस्ट सेलिंग कार ब्राडंस में से एक है।

भारत में आने वाली नई कार कंपनियों में किया मोटर्स और एमजी मोटर ने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई। किया ने अपनी शुरूआत सेल्टॉस कार से किया तो वहीं एमजी ने हेक्टर के साथ बाजार में कदम रखा था। फिलहाल इन दोनों ही कंपनियों की भारत में दो-दो कारें हैं। अब एक और विदेशी कंपनी ऑटोमोबाइल सेक्टर में कदम बढ़ाने जा रही है। यह है फ्रेंच की कार कंपनी सिट्रॉन (Citroen) जो कि C5 एयरक्रॉस नाम से कार लॉन्च करने की तैयारी में है। 

भारतीय बाजार में इस कार की टक्कर ह्युंडई की क्रेटा, किआ की सेल्टोस और एमजी की हेक्टर से होगी। कार निर्माता कंपनी अपनी इस कार को जून में लॉन्च करने की तैयारी में थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ाने का प्लान किया जा रहा है। जानते हैं क्या हैं C5 Aircross के फीचर्स...

फ्रेंच कार कंपनी Citroen की की सी5 एयरक्रॉस कार काफी पॉपुलर और बेस्ट सेलिंग कार है। यूरोप में यह कार काफी ज्यादा पसंद की जाती है। हालांकि इस एसयूवी के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह अपने सेगमेंट में काफी खास होने वाली है। 

इस कार में मस्कुलर बॉडी और ऊंचा स्टाइलिश बोनट दिया जाएगा और इसमें स्टाइलिश अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे। यह कार काफी स्पेसियस होने वाली है। वहीं इसका डैशबोर्ड जबरदस्त है साथ ही सिट्रॉन एडवांस्ड कंफर्ट प्रोग्राम के तहत यह पहली कार है जिसमें नया सस्पेंशन सिस्टम प्रोग्रेसिव हाइड्रॉलिक कुशंस मिलेंगे। कंपनी इस एसयूवी को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च कर सकती है।    

             

टॉप स्पीड 216 किमी प्रति घंटासिट्रान की  C5 एयरक्रॉस कार में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 180 एचपी पावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। इस कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इसका इंजन 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में मात्र 8.2 सेंकंड लेता है। इस कार की टॉप स्पीड 216 किमी प्रति घंटा है।

हाईब्रिड मॉडलग्लोबल मार्केट में अभी तक इस कार के एक लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। यह कार यूरोप की 12 बेस्ट सेलिंग कार ब्राडंस में से एक है। वहीं C5 एय़रक्रॉस कार का हाईब्रिड वर्जन भी आता है, जिसमें 80 किलो वॉट ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कार में दी गई मोटर को 2000 वोल्ट की ली-ऑयन 13.2 kWh की बैटरी पावर देती है। जो कुल मिला कर 225 एचपी की पावर देती है। हाईब्रिड टेक्नॉलॉजी वाली कार माइलेज बेहतर देती हैं क्योंकि ये इलेक्ट्रिक और साधारण ईंधन दोनों का इस्तेमाल करती हैं।  

टॅग्स :कारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें