लाइव न्यूज़ :

भारत में लॉन्च हुई 2018 Honda CB Hornet 160R और CBR 250R, जानें कीमत और खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: April 2, 2018 12:13 IST

2018 Honda CB Hornet 160R और Honda CBR 250R को भारतीय बाज़ार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2018 Honda CB Hornet 160R में 162.7 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा हैये इंजन 14.9 बीएचपी का पावर और 14.5Nm का टॉर्क देता है।इस बाइक का सीधा मुकाबला Yamaha FZ-S-FI, Bajaj Pulsar NS 160 और TVS Apache RTR 160 4V से है

HMSI (Honda Motorcycle and Scooter India) ने भारतीय बाज़ार में 2018 Honda CB Hornet 160R और Honda CBR 250R को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 2018 Honda CB Hornet 160R को ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान भी शोकेस किया गया था। 2018 Honda CB Hornet 160R चार वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। बाइक के CBS ट्रिम की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 84,675 रुपये रखी गई है। वहीं, बाइक के टॉप-एंड एबीएस वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 92,675 रुपये रखी गई है। वहीं, Honda CBR 250R की एक्स-शोरूम कीमत 1.63 लाख रुपये रखी गई है।

Honda ने किया 2018 CBR250R की कीमतों का ऐलान, जानें बाइक की खासियत

2018 Honda CB Hornet 160R में कई स्टाइलिंग अपडेट किए गए हैं। साथ ही इस बाइक को अब सिंगल-चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से भी लैस कर दिया गया है। हालांकि, ये एक ऑप्शनल फीचर है। इसके अलावा बाइक में नया एलईडी हेडलैंप और नए ग्राफिक्स लगाए गए हैं। बाइक में लगा इंस्ट्रूमेंट कंसोल पुराने मॉडल की तरह ही है।

2018 Honda CB Hornet 160R की कीमत
वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Standard84,675 रुपये
CBS89,175 रुपये
ABS90,175 रुपये
ABS Deluxe92,675 रुपये

2018 Honda CB Hornet 160R में 162.7 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है। ये इंजन 14.9 बीएचपी का पावर और 14.5Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। बाइक में फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप लगाया गया है। बाइक के टॉप वेरिएंट्स में डिस्क और बेस वेरिएंट में ड्रम ब्रेक लगाया गया है।

2018 Honda X-Blade: जानें जल्द लॉन्च होने वाली इस बाइक की खासियत, बुकिंग शुरू

2018 Honda CB Hornet 160R अपने मुकाबले की बाइक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Yamaha FZ-S-FI, Bajaj Pulsar NS 160 और TVS Apache RTR 160 4V से है। 2018 Honda CB Hornet 160R की बिक्री अगले महीने से शुरू की जाएगी। बाइक की बुकिंग भी अगले महीने ही शुरू होगी।

Honda CBR 250R में 249 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन लगाया गया है जो 26.15 बीएचपी का पावर और 22.9Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है और इसकी टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटे है।

टॅग्स :होंडा मोटरसाइकिलहोंडा सीबी हॉर्नेट 160 आरबाइकनई बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर कपल का जानलेवा स्टंट, बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाया, तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाई, देखें वीडियो

कारोबारGST में बदलाव के बाद क्या-क्या महंगा?, देखें पूरी लिस्ट

भारतकर्नाटक में 15 जून तक 'ओला', 'उबर' और 'रैपिडो' की सेवा रहेगी जारी, उच्च न्यायालय ने दी अनुमति

क्राइम अलर्टViral Video: शादी से लौट रही SUV ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछला शख्स; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

भारतRoad Accident: यूपी में कार-साइकिल की टक्कर में 1 की मौत, उत्तराखंड में खाई में गिरी कार; 2 की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें