Honda ने किया 2018 CBR250R की कीमतों का ऐलान, जानें बाइक की खासियत

By सुवासित दत्त | Published: March 17, 2018 05:02 PM2018-03-17T17:02:25+5:302018-03-17T17:02:25+5:30

मशहूर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Honda ने 2018 Honda CBR250R की कीमतों का ऐलान कर दिया है।

2018 Honda CBR250R Prices Announced, photo, price, specification | Honda ने किया 2018 CBR250R की कीमतों का ऐलान, जानें बाइक की खासियत

Honda ने किया 2018 CBR250R की कीमतों का ऐलान, जानें बाइक की खासियत

Highlights2018 Honda CBR250R को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था2018 Honda CBR250R 249.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन से लैस है2018 Honda CBR250R का मुकाबला UM Renegade, Royal Enfield Thunderbird और Yamaha Fazer 25 से है

2018 Honda CBR250R की कीमतों का ऐलान कर दिया गया है। इस बाइक का बेसब्री से भारतीय बाज़ार में इंतज़ार किया जा रहा था। 2018 Honda CBR250R दो वेरिएंट -  Standard और Dual Channel ABS में उपलब्ध होगी जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 1.63 लाख रुपये और 1.93 लाख रुपये रखी गई है। बाइक के 2018 मॉडल में फुल एलईडी हेडलैंप, पोजिशन लैंप लगाया गया है। इसके अलावा छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं।

2018 Honda CBR250R को दिल्ली ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। ऑटो एक्सपो 2018 में 2018 Honda CBR250R के अलावा कंपनी ने नई Honda Activa, Honda PCX और Honda X Blade को भी शोकेस किया था। Honda CBR250R को सबसे पहले साल 2011 में भारत में लॉन्च किया गया था। पिछले साल इस बाइक की बिक्री बंद कर दी गई थी। अब इस बाइक के 2018 मॉडल को BS IV इंजन अपग्रेड के साथ उतारा गया है।

2018 Honda CBR250R का भारतीय बाज़ार में मुकाबला UM Renegade, Royal Enfield Thunderbird और Yamaha Fazer 25 से है। बाइक के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये बाइक 249.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन से लैस है। बाइक का इंजन 26 बीएचपी का अधिकतम पावर और 22.9Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा है।

2018 Honda CBR250R पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक है। ये बाइक 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें ऑल-एलईडी हेडलाइट, ऑप्शनल डुअल चैनल एबीएस और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में 110/70-17M/C फ्रंट और 140/70-17M/C रियर व्हील लगाया गया है।

Web Title: 2018 Honda CBR250R Prices Announced, photo, price, specification

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे