लाइव न्यूज़ :

Datsun ने किया redi-GO AMT की कीमतों का ऐलान, जानें कार की कीमत और खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: January 23, 2018 18:04 IST

Datsun redi-GO AMT की कीमत अपने स्टैंडर्ड मैनुअल मॉडल से करीब 40,000 रुपये ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देDatsun redi-GO AMT में 999 सीसी, 3-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन लगा हैये इंजन 67 बीएचपी का पावर और 91Nm का टॉर्क देता है

Datsun ने अपनी मशहूर हैचबैक redi-GO के ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। Datsun redi-GO AMT के T(O) ट्रिम की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसके S ट्रिम की कीमत 3.90 लाख रुपये रखी गई है। कार के AMT वर्जन की कीमत इसके स्टैंडर्ड मैनुअल मॉडल से करीब 40,000 रुपये ज्यादा है।

पढ़ें: Datsun redi-GO AMT का रिव्यू

Datsun redi-GO AMT में 999 सीसी, 3-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन लगा है जो 67 बीएचपी का पावर और 91Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स लगाया गया है। AMT के अलावा कार के इंजन स्पेसिफिकेशन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Datsun redi-GO AMT को मैनुअल मोड में भी ड्राइव किया जा सकता है। कंपनी ने इस बारकार में Creep फंक्शन भी दिया गया है और सिटी ड्राइव के लिहाज़ से ये कार आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। कार की डिजाइन में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है और बाहर से ये कार अपने स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही नज़र आती है।

Datsun redi-GO AMT में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो सिस्टम, हैंड्स फ्री कॉलिंग और ऑडियो स्ट्रीमिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार में एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, रिमोट की और फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Datsun redi-GO AMT का सीधा मुकबला Maruti Suzuki Alto AGS और Renault Kwid AMT से होगा।

टॅग्स :डैटसनडैटसन रेडी-गो एएमटीकारनई कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें