लाइव न्यूज़ :

मीराबाई चानू ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: February 4, 2020 16:10 IST

इस प्रयास के साथ विश्व रैंकिंग में मीराबाई चीन की जियांग हुईहुआ (212 किग्रा) और हाऊ झीहुई (211 किग्रा) तथा कोरिया की री सोंग गुम (209 किग्रा) के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

Open in App

पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने मंगलवार को राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 49 किग्रा वर्ग में 203 किग्रा वजन उठाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर की इस 25 साल की खिलाड़ी ने स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 87 किग्रा वजन उठाया जबकि क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा के साथ उन्होंने कुल 203 किग्रा वजन उठाया।

मंगलवार के इस प्रयास के साथ विश्व रैंकिंग में मीराबाई चीन की जियांग हुईहुआ (212 किग्रा) और हाऊ झीहुई (211 किग्रा) तथा कोरिया की री सोंग गुम (209 किग्रा) के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले मीराबाई का राष्ट्रीय रिकार्ड 201 किग्रा का था जो उन्होंने पिछले साल सितंबर में थाईलैंड में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था जहां वह चौथे स्थान पर रहीं थी। 

टॅग्स :मीरा बाईइंडियाटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह