नई दिल्ली, 13 जुलाई: भारत की 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास ने अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है। हिमा ने गुरुवार को एआईएफएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर रेस में 51.46 सेकेंड का समय निकालते हुए गोल्ड जीता। इसके साथ ही हिमा विश्व चैंपियनशिप के ट्रैक-इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
इस युवा एथलीट की इस शानदार उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लग गया है। हिमा को इस शानदार उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चनस खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत कई दिग्गज हस्तियों ने बधाई दी है।
एक नजर डालिए हिमा को इस शानदार उपलब्धि पर मिली बधाइयों पर
पढ़ें: हिमा दास ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रैक इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय
हिमा दास ने रचा इतिहास, बनीं विश्व जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिलाhttps://www.lokmatnews.in/athletics/hima-das-becomes-first-indian-women-to-win-a-gold-in-world-athletic-track-event-ever/?utm_source=Facebook&utm_medium=Social
हिमा मौजूदा अंडर-20 सत्र में सर्वश्रेष्ठ समय निकालने के कारण यहां खिताब की प्रबल दावेदार थीं। वह अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की 400 मीटर स्पर्धा में तत्कालीन भारतीय अंडर-20 रिकॉर्ड 51.32 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रही थीं। इसके बाद गुवाहाटी में हाल में राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप में उन्होंने 51.13 सेकेंड के साथ अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया।