लाइव न्यूज़ :

हिमा दास ने रचा इतिहास, बनीं वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रैक इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय

By भाषा | Updated: July 13, 2018 10:46 IST

Hima Das: हिमा दास विश्व जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं

Open in App

टेम्पेयर (फिनलैंड), 13 जुलाई: हिमा दास ने गुरुवार को यहां इतिहास रचा जब वह आईएएएफ विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के महिला 400 मीटर फाइनल में खिताब के साथ विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी।

खिताब की प्रबल दावेदार 18 साल की हिमा दास ने 51.46 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता जिसके बाद भारतीय खेमे ने जबर्दस्त जश्न मनाया। वह हालांकि 51.13 सेकेंड के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहीं। हिमा दास से पहले भारत की किसी भी महिला ने विश्व चैंपियनशिप के किसी भी स्तर पर गोल्ड नहीं जीता था। वह विश्व स्तर पर ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 

चौथे नंबर की लेन में दौड़ रही हिमा दास अंतिम मोड़ के बाद रोमानिया की आंद्रिया मिकलोस से पिछड़ रही थी लेकिन अंत में काफी तेजी दिखाते हुए वह बाकी धावकों से काफी आगे रही। मिकलोस ने 52 .07 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि अमेरिका की टेलर मेनसन ने 52 .28 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।

असम की हिमा दास ने दौड़ के बाद कहा, 'विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर मैं काफी खुश हूं। मैं स्वदेश में सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहती हूं और उन्हें भी जो यहां मेरी हौसलाअफजाई कर रहे थे।' 

वह भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की सूची में शामिल हो गईं जिन्होंने 2016 में पिछली प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए इससे पहले सीमा पूनिया (2002 में चक्का फेंक में कांस्य) और नवजीत कौर ढिल्लों (2014 में चक्का फेंक में कांस्य) पदक जीत चुके हैं।

हिमा मौजूदा अंडर-20 सत्र में सर्वश्रेष्ठ समय निकालने के कारण यहां खिताब की प्रबल दावेदार थीं। वह अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की 400 मीटर स्पर्धा में तत्कालीन भारतीय अंडर-20 रिकॉर्ड 51.32 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रही थीं। इसके बाद गुवाहाटी में हाल में राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप में उन्होंने 51.13 सेकेंड के साथ अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने हिमा दास को स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी।

टॅग्स :हिमा दासएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेलAsian Games 2023: अनु रानी ने किया कमाल, भाला फेंक में 62.92 मीटर के थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह